झालावाड़ में 6 घंटे तक चली NIA की छापेमारी, संदिग्ध डिजिटल डिवाइस बरामद

Rajasthan News: एनआईए की टीम ने झालावाड़ में सुबह 4 बजे छापेमारी की कार्रवाई शुरू की, जो करीब 11 बजे खत्म हुई. 10 दिन पहले भोपाल से गिरफ्तार मोहसिन से पूछताछ के बाद झालावाड़ में साजिद नामक युवक के खिलाफ के छापेमारी की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झालावाड़ में 6 घंटे तक चली NIA की छापेमारी

NIA Raid in Jhalawar: राजस्थान के झालावाड़ में शनिवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. एनआईए ने एक प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर करीब 6 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की गई है. जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम को झालावाड़ से कुछ डिजिटल डिवाइस मिले हैं, जिनका डेटा रिकवर करने के लिए एफएसएल में भेजा जाएगा.  

हिज्ब उत तहरीर से जुड़े लोगों पर कार्रवाई

झालावाड़ की एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि एनआईए की कार्रवाई की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस को भी मौके पर भेजा गया. हिज्ब उत तहरीर एक आतंकी संगठन है, गृह मंत्रालय ने इस पर प्रतिबंध लगाते समय कहा था कि यह संगठन देश के नागरिकों को जिहाद के नाम पर बहकाकर उन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल करवाता है. 

Advertisement

करीब 6 घंटे तक चली छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पास इनपुट था कि राजस्थान के झालावाड में कुछ जगहों पर रहने वाले लोग इस संगठन के संपर्क में हैं. इनपुट के आधार पर एनआईए की टीम ने झालावाड़ में सुबह 4 बजे छापेमारी की कार्रवाई शुरू की, जो करीब 11 बजे खत्म हुई. बताया जा रहा है कि झालावाड़ के मनोहर थाना कस्बे में छापेमारी के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम को कुछ डिजिटल डिवाइस मिली है.

साजिद नामक युवक के खिलाफ एक्शन

सूत्रों के अनुसार, भोपाल के अशोका गार्ड थाना क्षेत्र से एनआईए की टीम ने करीब 10 दिन पहले मोहसिन नामक युवक
को हिरासत में लिया था, जिस पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह था. मोहसिन से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर झालावाड़ के मनोहरथाना कस्बे में साजिद नामक युवक के खिलाफ के जांच के लिए एनआईए की टीम पहुंची थी. 

यह भी पढ़ें- 

ACB Action: राजसमंद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25000 रुपये की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

ED Raid: जमीन निवेश के नाम पर 2700 करोड़ की धोखाधड़ी, रिटायर्ड सैनिक-पुलिसकर्मियों को ठगने वाले आरोपियों पर ईडी का शिकंजा