विज्ञापन

'राजस्थान में 5 साल कांग्रेस, 5 साल भाजपा का टूटेगा मिथक' BJP अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया टारेगट

भाजपा ने टोंक में शक्ति प्रदर्शन करके पूर्वी राजस्थान को साधने की कोशिश की है. यह सचिन पायलट का गढ़ है. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लगन और पक्के इरादे से काम करने की सलाह दी और कहा कि पार्टी को अभी भी काफ़ी आगे जाना है. 

'राजस्थान में 5 साल कांग्रेस, 5 साल भाजपा का टूटेगा मिथक' BJP अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया टारेगट
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया टारेगट
IANS

Rajasthan News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राजस्थान दौरे पर रहे. इस दौरान नितिन नवीन ने टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर में नए भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया. टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2006 में जब वे पहली बार विधायक बने थे, तब पहली बार राजस्थान आए थे. युवा मोर्चा के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हम तब से दाल-बाटी चूरमा, राजस्थानी सूरमा के नारे सुनते आ रहे हैं. राजस्थान के लोग संघर्ष, संकल्प और समर्पण के भाव से राजस्थान और संगठन को आगे लेकर चलते हैं. नितिन नवीन ने आगे कहा कि हम दो सांसदों वाली पार्टी थी लोग हमारा मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज 21 राज्यों में सरकार बनी हुई है. कार्यालय की कल्पना हमारे पार्टी के सभी नेताओं की थी, जो अब हर जिले में कार्यालय के निर्माण का कार्य  किया जा रहा है.

नितिन नवीन पर क्या बोले सीएम भजनलाल

इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन जब 25 साल के थे तब विधायक बन गए थे. राजस्थान में हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. चाहे वो नौकरी देने की बात हो या फिर युवाओं को रोजगार देने की बात हों. हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज राजस्थान में पधारे हैं. जालोर जिला कार्यालय का शिलान्यास किया जा रहा है. कई जिलों के कार्यालय का भी उद्घाटन किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

  • नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लगन और पक्के इरादे के साथ काम करने की सलाह दी है.

  • बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को राजनीति में 'शॉर्टकट' अपनाने से बचना चाहिए.
  • भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि भले ही BJP का शासन बढ़ रहा है, लेकिन पार्टी को अभी भी काफ़ी आगे जाना है. 
  • उन्होंने कहा कि राजनीति कोई '100-मीटर की दौड़' नहीं है जहां केवल गति ही एकमात्र कसौटी हो, बल्कि, राजनीति एक 'लंबी दूरी की दौड़' है जहां सहनशक्ति (स्टैमिना) की परीक्षा होती है.
  • नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें हर दिन अपनी पार्टी को नई ऊंचाइयों और मील के पत्थरों तक पहुँचाने के लिए अथक और अटूट समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लेना चाहिए.
  • हमें BJP को न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का प्रयास करना चाहिए, बल्कि सबसे लोकप्रिय पार्टी भी बनाना चाहिए. 

मदन राठौड़ बोले- अब मिथक टूटने वाला है

वहीं, टोंक में कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अब राजस्थान में हम ही हम, हम ही हम रहने वाले हैं. अब 5 साल कांग्रेस, 5 साल भाजपा का मिथक टूटने वाला है. मदन राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस में कुछ 'अच्छे लोग' हैं, जिनकी पार्टी के कामकाज में कोई राय नहीं सुनी जाती. ऐसे कांग्रेस नेताओं को अपनी स्थिति पर फिर से विचार करना चाहिए, अगर उनके विचारों को महत्व नहीं दिया जाता.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

मदन राठौड़ ने आगे कहा कि कुछ अच्छे लोग हैं, मैं पूरी पार्टी के बारे में बात नहीं कर रहा हूँ, लेकिन उस समूह में कुछ अच्छे व्यक्ति हैं. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. आनंद शर्मा ने भी पेट्रोल और डीजल से जुड़ी व्यवस्थाओं की सराहना की है. मनीष तिवारी ने भी तारीफ में बात की है. ऐसे नेता पार्टी के भीतर प्रभावशाली नहीं हैं, अगर उनकी कोई राय नहीं सुनी जाती, तो ऐसे समूह में रहने का क्या मतलब है?

यह भी पढे़ं-

सचिन पायलट समझ भी गए, संभल भी गए... अशोक गहलोत को अब किसने याद दिलाया मानेसर कांड?

"ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी", वसुंधरा राजे की पुलिस प्रशासन को फटकार, व्यापारी के अपहरण केस में एसपी को निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com