जियारत कर लौट रहा परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार, पति-पत्नी, बुआ की की मौत; कई घायल

कार सवार सभी लोग हरियाणा के नूंह से नरहड़ दरगाह शरीफ जियारत करने गए थे. शुक्रवार को वापस लौटते समय सभी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जियारत कर लौट रहा परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में हरियाणा के नूंह निवासी दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई. हादसा कार और टैंकर की भीषण टक्कर के कारण हुआ. जानकारी के मुताबिक, नरहड़ में जियारत करके परिवार कार से लौट रहा था. इसी दौरान सिंघाना में दूध टैंकर से वैगनआर टकरा गई और जोरदार धमाका हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

सामने से आए टैंकर से टकराई कार

पुलिस के अनुसार नूंह निवासी परिवार नरहड़ दरगाह में जियारत कर वैगनआर कार से वापस अपने गांव लौट रहा था. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गाडाखेड़ा के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे में नूहं मेवात के कबीर नगर निवासी 35 वर्षीय आवेश कुमार, 33 वर्षीय आवेश की पत्नी देवकी और आवेश की 30 वर्षीया बुआ सरोज की मौत हो गई.

Advertisement

हादसे में घायल करीब 5 लोग अस्पताल में भर्ती

देवकी और सरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आवेश कुमार की झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. शनिवार को देवकी और सरोज के शवों का पोस्टमार्टम सिंघाना अस्पताल में, जबकि आवेश कुमार का पोस्टमार्टम बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं में कराया गया. इसके बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए. हादसे में घायल रामवती, कुणाल, दीपेन, संजय और पावी का उपचार जारी है.

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत पहले की तुलना में बेहतर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद सिंघाना थाना पुलिस और गाडाखेड़ा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से चिड़ावा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात भी सुचारू कराया.

नरहड़ दरगाह शरीफ गया था परिवार

हादसे में घायल आवेश के पड़ौसी संजय ने बताया कि वे नूंह से गुरुवार रात को नरहड़ दरगाह शरीफ आए थे. शुक्रवार दोपहर बाद जियारत करके वापस घर लौट रहे थे. गाड़ी में आवेश, और संजय तथा तीन महिलाएं, दो बच्चे व एक गुड़िया थी. करीब आधा घंटे ही चले होंगे कि हमारी वैगनआर के सामने एक टैंकर आ गया. जोरदार धमाका हुआ. इसके बाद आंखों के आगे अंधेरा छा गया. जब होश आया तब अस्पताल में था. हादसे का शिकार हुआ नूंह मेवात निवासी आवेश, अपनी पत्नी देवकी, मां रामवती, बेटे कुणाल व दीपेन तथा बुआ सरोज व पड़ोसी संजय के साथ जियारत करने नरहड़ आया था. 

यह भी पढे़ं-

स्कूल से घर लौट रहा था मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान; बच्चे का शव दुकान पर छोड़ भागा ड्राइवर

Advertisement

7 साल पहले पति की मौत, अब मां के साथ रह रही महिला की भी हत्या; उदयपुर में डबल मर्डर से सनसनी