EMI पर खरीदी महिंद्रा टैक्सी, बार-बार खराबी से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर झुलसा

युवक ने अपने घर में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. लपटों में घिरा युवक जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा, जहां पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आग से झुलसा युवक

Rajasthan News: पाली जिले के सुमेरपुर सिटी थाना क्षेत्र के बिसलपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. महिंद्रा BS6 अल्फा टैक्सी में लगातार आ रही तकनीकी खामियों और सर्विस सेंटर से उचित समाधान न मिलने से आहत होकर एक 30 वर्षीय युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है. फिलहाल कंपनी की ओर से अभी तक घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पिछले साल खरीदी थी टैक्सी

दरअसल, बिसलपुर निवासी हंसमुख पुत्र आसुराम (जाति रेगर) ने 30 मई 2025 को महिंद्रा कंपनी की BS6 अल्फा सवारी टैक्सी खरीदी थी. वाहन की 48 माह की ईएमआई निर्धारित थी, जिसमें से वह 8-9 किश्तें नियमित रूप से जमा कर चुका था. परिजन और पीड़ित का आरोप है कि पिछले ढाई-तीन माह से वाहन में तकनीकी खराबी आ रही थी और इंजन ऑयल उठाने की समस्या हो गई थी.

युवक कई बार वाहन को लेकर कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर गया, लेकिन वहां हर बार अस्थायी मरम्मत (जुगाड़) कर वाहन लौटा दिया जाता. स्थायी समाधान न होने से वाहन बार-बार खराब होता रहा, जिससे युवक का रोजगार ठप हो गया और वह आगे की ईएमआई भरने में असमर्थ हो गया. आर्थिक तंगी और कंपनी की बेरुखी के चलते युवक गहरे मानसिक तनाव में आ गया.

60-65 फीसदी तक झुलसा युवक

इसी हताशा में उसने अपने घर में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. लपटों में घिरा युवक जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा, जहां पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई. घटना में युवक करीब 60 से 65 प्रतिशत तक झुलस गया है. उसे तुरंत सुमेरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया. वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है. सूचना पर सुमेरपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी, फिलहाल कंपनी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

'कोटा में सुसाइड की खबरें सुनकर मां भाई के साथ रहने लगी थी', मारे गए कोचिंग छात्र की बहन ने बताया

अंजलि‍ का 9 साल से था अफेयर, प्रेमी के जन्मदिन पर पति की हत्या की रची साजिश; सामने ही मरवाया   

Advertisement