पाली के होटल में देर रात लगी आग को बुझाने की कोशिश करते हुए दमकल कर्मियों की तस्वीर.
NDTV Reporter
Pali News: राजस्थान के पाली शहर में नए बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में रिसेप्शन से उठी लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं. चारों ओर काले धुएं का गुबार छा जाने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इन आग की लपटों के बीच तीसरी मंजिल पर एक व्यक्ति फंस गया. धुएं के कारण दम घुटने और चारों तरफ आग होने की वजह से वह निकलने में असमर्थ था. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीम ने जान जोखिम में डालकर बड़ी मशक्कत के बाद उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला.
दमकलकर्मियों ने काफी समय तक संघर्ष करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि आग कैसी लगी?
Advertisement
(ज्यादा जानकारी का इंतजार है...)
ये भी पढ़ें:-