विज्ञापन

पाली में धड़ल्ले से चल रहे 20x20 के प्लाट में बने होटल, आग लगने के बाद जागा प्रशासन, शुरू किया सर्वे

पहले दिल्ली के होटल और फिर बिहार के अस्पताल में आग लगने के बाद अब राजस्थान के एक होटल में आग लगने की खबर आई है. जानें इस घटना से जुड़ा हर अपडेट...

पाली में धड़ल्ले से चल रहे 20x20 के प्लाट में बने होटल, आग लगने के बाद जागा प्रशासन, शुरू किया सर्वे
पाली के होटल में देर रात लगी आग को बुझाने की कोशिश करते हुए दमकल कर्मियों की तस्वीर.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के पाली शहर में पुराने बस स्टैंड के पास गली कूचों में अवैध होटल चल रहे हैं. इन होटलों के पास न तो फायर एनओसी है, ना ही कोई इमरजेंसी गेट बना है, ना ही होटल चलाने की परमिशन है. आवासीय कॉलोनी में छोटे-छोटे प्लॉट काटकर उन पर व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही हैं. गुरुवार देर रात यहीं पर बने 20x20 के एक होटल में आग लग गई, जो रिसेप्शन से शुरू होकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. आग इतनी भयावह थी की कमरे में लगे AC और TV तक पिगल गए, छत पर लगे पंखे पिघलकर नीचे गिर पड़े और पूरा फर्नीचर जलकर रख हो गया.

आग लगने के वक्त 4 लोग होटल में ठहरे थे

अगली सुबह आग बुझने के बाद जब पुलिस ने होटल में छानबीन शुरू की तो जले हुए सामान में लड़के-लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी मिलीं, जिस पर कमरा नंबर और समय लिख हुआ था. होटल कर्मियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे कोई रजिस्टर मेंटेन नहीं करते. जो भी कमरा लेने आता है उसका रिकॉर्ड इसी तरह अपने पास रखकर चाबी दे देते हैं. जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त 4 लोग होटल में रुके हुए थे. तीसरी मंजिल पर एक शख्स फंस गया था और कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण उसकी जान पर बन आई थी. हालांकि दमकल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

पुलिस चौकी से 250 मीटर की दूरी पर होटल

होटल में आग लगने की इस घटना से सवाल निगम पर भी उठ रहे हैं कि अधिकारियों ने कैसे इस निर्माण को परमिशन दे दी, जब मेमो पर सभी सुरक्षा के मापदंड फेल हैं? सबसे बड़ी बात है कि जिस होटल में आग लगी वो पुलिस चौकी से मात्र ढाई सौ मीटर की दूरी पर स्थित है. लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी.

NDTV के पहुंचते ही भाग गया होटल मालिक

NDTV की टीम जब हम ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो होटल मालिक से इस लापरवाही पर सवाल किए. लेकिन उन्होंने कोई भी जवाब देने से साफ इनकार कर दिया और वहां से भाग निकला. कुछ देर बाद निगम से अधिकारी सर्वे करने आए. उन्होंने इस होटल का मुयाना किया, और वो भी चकित रह गए. फिलहाल निगम ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में कब आएगा मानसून, बारिश कम होगी या ज्यादा? जान लें अपने हर सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com