अपने हमशक्ल से मिले PCC चीफ डोटासरा , बोले- धर्म भाई बना लिया, चुनाव भी लड़वा सकते हैं

नरेश सिंधी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनकी शक्ल-सूरत डोटासरा से काफी मिलती-जुलती बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गोविंद सिंह डोटासरा के साथ नरेश सिंधी

Rajasthan News: सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के हमशक्ल के रूप में चर्चित नरेश सिंधी आज विधानसभा पहुंचे और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की. नरेश सिंधी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनकी शक्ल-सूरत डोटासरा से काफी मिलती-जुलती बताई जा रही है. इसी वजह से वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी खास पहचान बना चुके हैं.

मुलाकात के दौरान डोटासरा ने मजाकिया अंदाज में बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने नरेश सिंधी को अपना धर्म भाई बना लिया है. यह सुनते ही वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हंसी का माहौल बन गया.

Advertisement

अगर भविष्य में उन्हें चुनाव भी लड़वा दिया जाए

डोटासरा यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत और निकाय चुनाव में जहां वे खुद प्रचार के लिए नहीं पहुंच पाएंगे, वहां नरेश सिंधी को भेजा जा सकता है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है अगर भविष्य में उन्हें चुनाव भी लड़वा दिया जाए. हालांकि यह पूरा घटनाक्रम हल्के अंदाज में रहा, लेकिन चुनावी माहौल में इस बयान की चर्चा जरूर शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें- जयपुर के झोटवाड़ा में कबाड़ी के दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां... बिजली काटी गई

Topics mentioned in this article