विज्ञापन

जयपुर के झोटवाड़ा में कबाड़ी के दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां... बिजली काटी गई

जयपुर में एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि आग काफी भीषण है और यह धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही है.

जयपुर के झोटवाड़ा में कबाड़ी के दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां... बिजली काटी गई

Jaipur Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि आग काफी भीषण है और यह धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही है. आग की घटना की सूचना मिलते ही जहां फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर राहत का काम शुरू किया है. वहीं लोगों को इस इलाके से हटाया जा रहा है. आग इतनी भीषण है कि कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है. वहीं भीषण आग को देखते हुए इलाके की बिजली कट कर दी गई है. वहीं अब तक आग से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. जबकि इस आग के लगने का कारण भी साफ नहीं हो पाया है.

पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है. आस-पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है. हालांकि पहले आग बुझाने को लेकर काम किया जा रहा है. आग की वजह से पूरे इलाके में काला धुआं भर गया है.

इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई है और कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो गया है. पुलिस लोगों को उस ओर जाने से रोक रही है.

सुबह भिवाड़ी में हुई थी आग की घटना

बता दें,  खैरथल के भिवाड़ी के खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार (16 फरवरी) की सुबह अचानक तेज धमाके हुआ. इसके बाद वहां आग की लपटें उठने लगी. फैक्ट्री में 20 से अधिक लोग मौजूद थे. आग लगते ही कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 09 लोग अंदर फंस गए. इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई, जिनके बाद में कंकाल मिले हैं. बताया जा रहा है कि पटाखे बनाने के दौरान सुबह के समय अचानक केमिकल में ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते तेज धमाके होने लगे और पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई. इस दौरान वहां काम करने वाले लोग आग में फंस गए और उनको भगाने का मौका नहीं मिला.

यह भी पढ़ेंः धमाका होते भागे मजूदर, जो फंसे वो जिंदा जल गए, बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Close