विज्ञापन

Rajasthan: डीजे पर नाच रहे थे लोग, पीछे से तेज स्पीड में चढ़ा दी कार, 16 घायल

जयपुर ग्रामीण में रास्ते पर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर खुशियां मनाई जा रही थीं लेकिन कुछ ही पल में वहां अफरा-तफरी मच गई.

Rajasthan: डीजे पर नाच रहे थे लोग, पीछे से तेज स्पीड में चढ़ा दी कार, 16 घायल
घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है
NDTV

राजस्थान में जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया जब भात का जुलूस लेकर जा रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया. इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए जिनमें कई को गंभीर चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह हादसा ड्राइवर के नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ जिससे कार अचानक तेजी से आगे बढ़ी और लोगों की भीड़ से टकरा गई.

भात मनाने के लिए निकल रहा था जुलूस

यह हादसा बस्सी क्षेत्र में हुआ. कल रात वहां राहोरी से कुछ स्थानीय लोग दामोदरपुरा स्थित NTPC के पास मालियों की ढाणी में भात की रस्म मनाने के लिए जा रहे थे. जुलूस में ढोल नगाड़ों के साथ डीजे बजाया जा रहा था और लोग खुशी से झूमते हुए नाच रहे थे.

लेकिन देखते-देखते वहां एक बड़ा हादसा हो गया. अचानक से एक तेज स्पीड कार सीधे डीजे के पास नाच रहे लोगों के बीच जा घुसी. कुछ ही पल पहले जहां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुलूस में लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान पीछे चल रही कार का चालक नियंत्रण खो बैठा. बताया जा रहा है कि चालक का पैर फिसलने से कार की रफ्तार अचानक तेज हो गई और कार सीधे डीजे के पास नाच रहे लोगों में जा घुसी.

घटना की सूचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बस्सी अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में करीब 16 लोग घायल हो गए. फिलहाल घायलों का उपचार जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-: झुंझुनूं में सड़क हादसे के बाद बवाल, पुल‍िस पर पथराव; 2 थानाध‍िकारी सह‍ित 4 पुल‍िसकर्मी घायल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close