फलौदी : कुएं में जहरीली गैस की वजह से दम घुटने से दो सगे भाइयों और बहनोई समेत तीन लोगों की मौत

थाना प्रभारी सुरेश सारण ने बताया कि देगाबड़ी गांव में खेती के कार्य के लिए 70 फुट गहरे कुएं की खुदाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से लक्ष्मण बावरी (25) उसके भाई रविदास बावरी (21) और बहनोई त्रिलोक (35) की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

फलौदी के जांबा थाना क्षेत्र में रविवार को एक कुएं की खुदाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से दो सगे भाई और उनके बहनोई की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

थाना प्रभारी सुरेश सारण ने बताया कि देगाबड़ी गांव में खेती के कार्य के लिए 70 फुट गहरे कुएं की खुदाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से लक्ष्मण बावरी (25) उसके भाई रविदास बावरी (21) और बहनोई त्रिलोक (35) की मौत हो गई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि

कुएं में बोरिंग मशीन से गहराई का काम किया जा रहा था और जहरीली गैस से बेहोश होने पर लक्ष्मण बावरी कुएं में गिर गया उसके बाद त्रिलोक भी बेहोश होकर उसमें जा गिरा और दोनों को देखने गये रविदास सहित तीनों की दम घुटने से मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये. इस संबंध में दोनों भाइयों के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

खबर के मुताबिक़ मलबा निकालने के लिए लक्ष्मण सबसे पहले कुएं में उतरा. उसके बाद उसका बहनोई तिलोक राम भी कुएं में उतरा, लेकिन कुछ देर बाद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो, लक्ष्मण का छोटा भाई रविदास उनको देखने नीचे उतरा, लेकिन कुएं में बीस फ़ीट तक जाने के बाद वो बेहोश हो गया. बाद में वहां काम कर रहे मज़दूरों को ज़हरीली गैस होने का शक हुआ. मज़दूरों ने पुलिस को सूचना दी.

जानकारी के मुताबिक़ कुआं 30 साल पुराना है , जिसकी गहराई 70 है.