अधेड़ की रहस्यमयी मौत, पुलिस ने हत्या के शक में मकान मालिक को किया गिरफ्तार

एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि तलवण्डी इलाके के एक मकान में किसी व्यक्ति की हत्या हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के एक कमरे में करीब 50 साल के व्यक्ति का शव पड़ा पाया, जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
मौके पर जांच करती पुलिस
Kota:

जिले में गुरूवार को हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, जहां एक अधेड़ को उसके मकान मालिक ने मौत के घाट उतार दिया गया. मामला जवाहरनगर थाना क्षेत्र के तलवण्डी का है, जहां स्थित एक मकान में मृतक व्यक्ति का शव बरामद किया. पुलिस ने हत्या के आरोप में मकान मालिक को मौके से गिरफ्तार किया है.

एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि तलवण्डी इलाके के एक मकान में किसी व्यक्ति की हत्या हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के एक कमरे में करीब 50 साल के व्यक्ति का शव पड़ा पाया, जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले.

Advertisement
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गणेश शर्मा के रूप में हुई है. तलवण्डी सेक्टर 2 निवासी मृतक के शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है. जानकारी के मुताबिक मकान मालिक मिक्की पोकरना अकेला रहता था और साथियों को बुलाकर मकान में ही शराब पार्टी करता था.

चश्मदीदों ने बताया कि मकान से बुधवार रात को झगड़े की तेज आवाजें आ रही थी. इस बाबत शक के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक को डिटेन कर लिया और अभी पूछताछ जारी है. इस रहस्यमयी मौत को लेकर आसपास के क्षेत्र में चर्चा गर्म है.

इसे भी पढ़ें- सुसाइड पाप है, लेकिन सुकून के लिए कर रहा हूं... छोटे भाई से परेशान युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में बताया दर्द
 
Topics mentioned in this article