Loksabha Election 2024: बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर सियासी घमासान तय, 3-3 दावेदारों ने ठोंकी ताल, मुश्किल में कांग्रेस

Congress Candidate for Barmer-Jaisalmer Seat: बाड़ेमर-जैसलमेर सीट पर टिकट दावेदारों के बीच कांग्रेस ने अभी तक राजस्थान के किसी भी लोकसभा सीट के लिए अपने नहीं खोले हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में घर वापसी कर चुके कर्नल सोनाराम चौधरी, प्रभा चौधरी, हरीश चौधरी, मानवेन्द्र सिंह जसोल, हेमाराम चौधरी और उम्मेदाराम बेनीवाल मुख्य दावेदारों में शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

 Barmer-Jaisalmer Lok Sabha Seat: देश के दूसरे सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में भारी सियासी घमासान तय माना जा रहा है, क्योंकि बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर तीन-तीन दावेदारों ने ताल ठोंकते हुए पार्टी से टिकट मांगा है, जिससे कांग्रेस मुश्किल में पड़ गई है. हालांकि.भाजपा कैलाश चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस किसका नाम आगे करती है, यह देखना है.

भाजपा ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही 195 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की,जिसमें बाड़मेर जैसलमेर सीट पर एक बार फिर वर्तमान सांसद व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है.

बाड़ेमर-जैसलमेर सीट पर टिकट दावेदारों के बीच कांग्रेस ने अभी तक राजस्थान के किसी भी लोकसभा सीट के लिए अपने नहीं खोले हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में घर वापसी कर चुके कर्नल सोनाराम चौधरी, प्रभा चौधरी, हरीश चौधरी, मानवेन्द्र सिंह जसोल, हेमाराम चौधरी और उम्मेदाराम बेनीवाल मुख्य दावेदारों में शामिल हैं.

Advertisement
पूर्व में सांसद और राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में मंत्री रहे हरीश चौधरी भी इस चुनावी समर की तैयारी कर रहे है. वहीं, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी का नाम भी चर्चाओं में हैं. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ने मना के दिया था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल भी इस सीट से एक बार फिर कांग्रेस का चेहरा हो सकते है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की टिकट पर मानवेन्द्र सिंह जसोल इसी सीट पर भाजपा के कैलाश चौधरी के सामने चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि मोदी लहर व नया चेहरा होने के कारण कैलाश चौधरी ने जीत हासिल की थी.

दावेदारों में प्रभा चौधरी का नाम भी इन दिनों सियासी गलियारों में सुनाई दे रहा है. उन्होंने भी कांग्रेस नेतृत्व से इस लोकसभा सीट से टिकट की मांग की है.राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र राजनीति में सक्रिय रही और पहली महिला अध्यक्ष रही प्रभा एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गई.

वहीं, बाड़मेर- जैसलमेर सीट पर आएलपी से उम्मेदाराम बेनीवाल भी चुनावी समर में उतर सकते है.पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मेदाराम लगभग 910 वोट चुनाव हारे गए थे.इस बार वो आएलपी से टिकट की मांग कर रहे है. कयास यह भी लगाया जा रहा है कि आएलपी व कांग्रेस में गठनबंधन हो सकता है, लेकिन अभी तक यह केवल कयास मात्र है.

2023 विधानसभा चुनाव के बाद बाड़मेर और जैसलमेर की राजनीतिक चर्चाओं में शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए रविंद्र सिंह भाटी के भी बाड़मेर-जैसलमेर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकले हैं. भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भाटी समर्थक सोशल मीडिया पर उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. 

शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी सोमवार को ब्रिटेन से लौटे है. लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रया देते हुए कहा कि वो अपने सहयोगी, शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद कोई निर्णय लेंगे.

हालांकि सांसद का चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक भाटी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भाटी विधानसभा सहित हर मंच पर भाषण में बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा को कोट करते आएं हैं. इससे माना जा रहा है कि कि रविंद्र भाटी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव में उतर जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.