जयपुर में गर्भवती को पीछे से दबोचा, भागकर बचाई जान; घटना सीसीटीवी में कैद 

गर्भवती को पीछे से दबोचा तो महिला ने शोर मचाया. शोर मचाते हुए क‍िसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगातार छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं.  इन मामलों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. जहां पहले बाइक सवार एक युवती से छेड़खानी का शर्मनाक वाकया सामने आया था और अब मालवीय नगर इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है.  

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक असामाजिक तत्व ने गर्भवती महिला को निशाना बनाया. व्यक्ति गली में आ रही महिला को पीछे से पकड़ के छेड़खानी करता हुआ साफ नजर आ रहा है.  महिला के चिल्लाने पर व्यक्ति वहां से भाग जाता है. वीडियो 25 मार्च का बताया जा रहा है. 

Advertisement

पुलिस को नहीं मिली शिकायत 

मामले में पुलिस अब कार्रवाई करने के लिए हरकत में आई है. एसीपी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को मामले की शिकायत मिल गई है. वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर हम संज्ञान लेकर जांच कर रहे हैं.

जयपुर में सुरक्षा पर गंभीर सवाल 

राजधानी में लगातार आ रहे हैं ऐसे मामले गंभीर सवाल खड़े करते हैं. लगातार ऐसी वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में नजर आती है. लेकिन ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम उठाने जाना जरूरी है. किसी घटना की घटित होने के बाद कार्रवाई करना ऐसी घटनाओं के लिए काफी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: "हमने कोई योजना बंद नहीं की, कांग्रेस फैला रही भ्रम", डि‍प्‍टी सीएम बैरवा ने गहलोत पर क‍िया पलटवार