रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 2 महीने में वीकली नहीं डेली जाएगी अजमेर-दरभंगा एक्सप्रेस

जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अजमेर-दरभंगा ट्रेन को साप्ताहिक से प्रतिदिन करने की घोषणा कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव.

Rajasthan News: केंद्रीय रेल और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का जयपुर दौरा राजनीतिक चर्चाओं और विकास कार्यों के लिए यादगार बन गया. आकाशवाणी केंद्र पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न केवल विकास की नई घोषणाएं कीं. इस दौरान उन्होंने सांसद मंजू शर्मा का परिचय देते हुए उन्हें 'आदरणीय मंजू दीदी' कहकर संबोधित किया. 

उन्होंने राजनीति के गलियारों में प्रचलित एक चर्चित नाम 'दीदी' का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि 'वो दीदी' अलग थीं और 'यह दीदी' अलग हैं. उन्होंने सांसद मंजू शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी मंजू दीदी बिल्कुल जयपुर के मशहूर घेवर जैसी मीठी और लोकप्रिय हैं.

Advertisement

घेवर के बदले मिली सौगात

सांसद मंजू शर्मा ने अजमेर-दरभंगा ट्रेन के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया. रेल मंत्री ने तुरंत जवाब दिया कि यदि आप जयपुर का प्रसिद्ध घेवर खिलाएंगी तो मैं ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग पूरी कर दूंगा. सांसद ने मुस्कुराते हुए इस सौदे को मंजूर कर लिया और कहा कि घेवर तो तैयार हैं.

इस पर मंत्री ने मंच से ही उत्तर-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए. पहले अधिकारियों ने एक महीने का समय मांगा, लेकिन मंत्री ने दो महीने की मियाद तय करते हुए घोषणा की कि अब से यह ट्रेन वीकली के बजाय रोजाना (डेली) चलेगी.

प्रदेश के स्टेशनों पर हो रहा विकास

कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने रेलवे के आधुनिकीकरण पर जोर दिया. उन्होंने जयपुर जंक्शन, गांधीनगर और खातीपुरा स्टेशनों के साथ ही राजस्थान के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर हुए विकास कार्यों को गिनाया. इसी बीच जयपुर से अन्य प्रदेशों की रेल कनेक्टिविटी पर चर्चा शुरू हुई. 

सांसद ने गिफ्ट में दिए घेवर

रेल मंत्री की इस घोषणा पर संसद मंजू शर्मा ने उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने से बिहार और राजस्थान जैसे बड़े प्रदेशों का संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी.

Advertisement

घेवर खिलाने की बात पर मंजू शर्मा ने कहा कि अगर कोई जयपुर के घेवर और दूसरी चीज की तारीफ करता है, तो उन्हें खुशी होती है. मंजू शर्मा ने मंत्री अश्विनी वैष्णव के आकाशवाणी केंद्र से MNIT रवाना होने से पहले घेवर मंगा कर उन्हें गाड़ी में घेवर भी गिफ्ट किया.

यह भी पढ़ें- प्रेम‍िका से म‍िलने गए 19 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में तनाव