विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

राजस्थान में एक हफ्ते बारिश का अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से लगातार होगी बारिश

राजस्थान में 2 दिन बरसात से राहत के बाद  फिर बारिश की संभावना है. हालांकि एक ओर जहां इस बरसात से आम जन को फिर गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन किसानों के लिए यह सबसे बड़ी मुसीबत है.

राजस्थान में एक हफ्ते बारिश का अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से लगातार होगी बारिश
Rajasthan Rain Alert

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है. प्रदेश का मौसम तंत्र में अगले दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. ऐसे में प्रदेश में 2 दिन बरसात से राहत के बाद  फिर बारिश की संभावना है. हालांकि एक ओर जहां इस बरसात से आम जन को फिर गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन किसानों के लिए यह सबसे बड़ी मुसीबत है. उनकी खड़ी फसल बेमौसम बरसात से बर्बाद कर रही है.

2 अप्रैल के बाद बारिश की गतिविधि शुरू होगी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इस पश्चिमी विक्षोभ का असर कल दोपहर बाद से ही दिखने लगेगा. विभाग के मुताबिक, 2 अप्रैल को दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व बीकानेर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

वहीं, 4 अप्रैल के बाद अप्रैल का पहला सप्ताह खत्म होते - होते 7 और 8 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इस लिहाज से अप्रैल का पहला सप्ताह प्रदेश में बरसात लेकर आ रह है.

3-4 अप्रैल को ज्यादा बारिश की संभावना

इस नए वेदर सिस्टम का 3 और 4 अप्रैल को सबसे ज्यादा असर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में होगा. यहां पर तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश (40-50Kmph) होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. 

विभाग की ओर से किसानों के लिए विशेष सुझाव दिए गए हैं. किसानों से आग्रह है कि खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके.

पिछले 24 घंटों की बात करे तो राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज हुई है. पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश 34mm सांभर, जयपुर में व पश्चिमी राजस्थान के करनपुर, श्रीगंगानगर में 4mm दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2025 पर लटकी तलवार! टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com