मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में आजसे फिर बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, 20 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती . साथ ही बाकी भागों में कमजोर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना . इसी तरह बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 20 से 22 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होगी.
पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क
राज्य के पश्चिमी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा तथा पूर्वी भाग के खेरथल तिजारा, बारां, कोटा, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़ व सलुम्बर जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हुई. सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश दानपुर (बाँसवाड़ा) में हुई. करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश दर्ज.
प्रतापगढ़ में 21 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे में प्रतापगढ़ के अरनोद में 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में बारिश दर्ज.
कोटा में 5.6, डूंगरपुर में 4 मिमी, संगरिया में 3 और चित्तौड़गढ़ में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. उदयपुर के डबोक में बारिश ट्रेस हुई.
श्रीगंगानगर सबसे अधिक गर्म
श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज हुआ. जैसलमेर और चूरू 36.2, फलोदी 36, बीकानेर 35.8 और पिलानी 35.5 डिग्री रहा. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया.
बारिश का येलो अलर्ट जारी
धौलपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिलों तथा आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी/घंटा की संभावना है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से, कांग्रेस ने बनाई सरकार को सदन के बाहर और भीतर घेरने की रणनीति