विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2026

Rajasthan Weather Update: राजस्‍थान में कल से फ‍िर शुरू होगा बार‍िश का दौर, जानें अगले चार दि‍न के मौसम का हाल

Rajasthan Weather Alert: राजस्‍थान में प‍िछले 4 द‍िन से मौसम ने यूटर्न ल‍िया. बार‍िश के बाद तापमान में गिरावट हुई है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है. 

Rajasthan Weather Update: राजस्‍थान में कल से फ‍िर शुरू होगा बार‍िश का दौर, जानें अगले चार दि‍न के मौसम का हाल
राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

Rajasthan Weather Alert: राजस्‍थान में मार्च के शुरुआती महीने में गर्मी से अप्रैल-मई का एहसास होने लगा था, लेक‍िन पश्‍च‍ि‍मी व‍िक्षोभ एक्‍टिव होने से बार‍िश के साथ ओले गिरे, ज‍िससे तापमान लुढ़क गया, और ठंड का एहसास होने लगा. मौसम व‍िभाग के अनुसार, कल 26 मार्च से फ‍िर बार‍िश होने की संभावना है. कहीं-कहीं बार‍िश के साथ आंधी का भी अलर्ट है. 28 मार्च से 31 मार्च तक एक और नया मजबूत पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है, जिससे मेघगर्जन के साथ आंधी बार‍िश की संभावना है.

कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट 

जयपुर मौसम व‍िभाग के अनुसार, आज राजस्‍थान में मौसम साफ रहेगा. कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम बार‍िश हो सकती है. द‍िन के तापमान में वृद्ध‍ि होगी. कल 26 मार्च को पश्‍चिमी व‍िक्षोभ की वजह से मौसम फिर से करवट लेगा. आंधी के साथ बार‍िश की संभावना है. अप्रैल से मौसम सामान्‍य होने की उम्‍मीद है. तापमान भी बढ़ेगा, ज‍िससे गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं. 

बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम व‍िभाग ने अजमेर, सीकर, बारां जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया है. अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी के साथ हल्की बार‍िश और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है.

अधिकतम तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, अध‍िकम तापमान अजमेर में 31.5 ड‍िग्री, वनस्थली 29.1 में ड‍िग्री,  अलवर में 27.5 ड‍िग्री, जयपुर में 28.5 ड‍िग्री, प‍िलानी में 31.4 ड‍िग्री, सीकर में 30 ड‍िग्री, कोटा में 35 ड‍िग्री,  च‍ित्‍तौड़गढ़ में 35.6 ड‍िग्री, अंता-बारां में 32.8 ड‍िग्री,  डूंगरपुर में 27.3 ड‍िग्री,  स‍िरोही में 29.7 ड‍ि‍ग्री,  फतेहपुर में 32.2 ड‍िग्री,  करौली में 25.8 ड‍िग्री,  दौसा में 29.3 ड‍िग्री,  प्रतापगढ़ में 34 ड‍िग्री, झुंझुनूं में 30 ड‍िग्री और माउंट आबू में 25 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तापमान र‍िकॉर्ड हुआ.

न्यूनतम तापमान  

न्‍यूनतम तापमान अजमेर में 18 में ड‍िग्री, वनस्‍थली में 17.3 ड‍िग्री, अलवर में 15.8 ड‍िग्री, जयपुर में 20 ड‍िग्री, प‍िलानी में 18.2 ड‍िग्री, सीकर में 17 ड‍िग्री, कोटा में 19.2 ड‍िग्री, च‍ित्‍तौड़गढ़ में 19.6 ड‍िग्री, डबोक में 18.6 ड‍िग्री, स‍िरोही में 17.2 ड‍िग्री, फतेहपुर में 16.9 ड‍िग्री, करौली में 16 ड‍िग्री, दौसा में 16 ड‍िग्री और माउंट आबू में 25.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ.  

यह भी पढ़ें: राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट में शेखावाटी का दबदबा... नागौर ने चौंकाया, कोटा टॉप 5 में भी नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com