राजस्थान में आज से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम, जानें परीक्षा केंद्र पर कैसी होगी व्यवस्था

बोर्ड सचिव ने परीक्षार्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में आज से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम

Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी. परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ व सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बोर्ड परीक्षा (Rajasthan Board Exam 2026) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है. इस बार की परीक्षा में 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. जिसके के लिए प्रदेश के 6194 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस साल सैकेण्डरी परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109, सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा में 9 लाख 10 हजार 9, प्रवेशिका में 7 हजार 817 और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4 हजार 122 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं.

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं. नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती और विशेष दलों की नियुक्ति की गई है. इस साल जिलों में अभय कमांड सेन्टर से भी परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी. उन्होंने बुधवार शाम बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी.

यहां पर्याप्त संख्या में कार्मिक तैनात किए गए हैं. बोर्ड सचिव ने परीक्षार्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की है. परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए शिक्षक, केंद्राध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं.

बोर्ड ऑफिस में 24 घंटे कंट्रोल रूम काम करेगा

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम व्यवस्था बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए बोर्ड ऑफिस में 24 घण्टे कार्यरत रहेगा. परीक्षा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. शिकायतकर्ता अपना नाम, पता, टेलिफोन या मोबाइल नम्बर अवश्य नोट करावें और शिकायत क्रमांक प्राप्त करें, परीक्षार्थियों के नामांक व केन्द्र संबंधी जानकारी बोर्ड वेबसाईट पर उपलब्ध है. बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632668, 4083549, 4083550 तथा ईमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com जारी की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में 5वीं और 8वीं के बच्चे भी अब होंगे फेल, बोर्ड ने बदले ये नियम

राजस्थान के 10वीं और 12वीं के छात्रों को सीएम भजनलाल ने क्या दी टिप्स, 12 फरवरी से परीक्षा शुरू