Rajasthan: डूंगरपुर में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने बताया- नाले में मिला शव

Rajasthan: सूचना पर बांसवाड़ा से एफएसएल की टीम पर मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक फोटो

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के निठाउवा थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. बच्ची का शव जंगल में एक एनीकेट के पास में मिला है. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

मामले के अनुसार निठाउवा थाना क्षेत्र निवासी 5 साल की बालिका रोज की तरह मां बादी के केंद्र गई थी. दोपहर बाद भी वह घर नही गई तो परिजनों ने उसकी तलाश की. काफी तलाश के बाद शाम को उसका शव दूरी पर जंगल में एनीकट के समीप नाले में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था.

Advertisement

शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई. इस दौरान निठाउवा थानाधिकारी भरत पटेल मय जाब्ता मौके पर पहुंचा. बच्ची के गुप्तांग से बह रहा था.

दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने की आशंका

ऐसे में प्रथम दृष्टया बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. इधर घटना की सूचना पर एसपी मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

वहीं, सूचना पर बांसवाड़ा से एफएसएल की टीम पर मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वही एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कुछ संदिग्धों को डिटेन किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है वही मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें-  'क' से किरोड़ी आता है और मेरी जेब में एक भी कौड़ी नहीं है' किसान सम्मलेन में बोले किरोड़ी मीणा

Advertisement