Rajasthan AAP Candidate Third List: आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट जारी, 16 उम्मीदवारों के नामों का एलान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों को टिकट मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
फाइल फोटो

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, सियासी पार्टियां लगातार उम्मीदवारों के ऐलान में जुट गई हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है. रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों को टिकट मिला है. 

Advertisement

इससे पहले राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में 23 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है और दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. AAP की दूसरी लिस्ट में बीकानेर पश्चिम से मनीष शर्मा को टिकट दिया गया है.

यह भी पढ़ें-  Rajasthan Election: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, इन 23 लोगों को दिया टिकट, देखें List