Rajasthan: धौलपुर में  कैटरर्स के गोदाम और होटल पर कार्रवाई, छापेमारी में 81 गैस सिलेंडर जब्त

राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में प्रशासन ने अवैध गैस भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैटरिंग गोदाम और होटल पर छापेमारी की. जांच के दौरान कुल 81 गैस सिलेंडर जब्त किए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धौलपुर में जांच के दौरान कुल 81 गैस सिलेंडर जब्त किए गए.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बाड़ी कस्बे में विशेष प्रवर्तन जांच दल ने छापेमारी कर कुल 81 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए. यह कार्रवाई जिला कलक्टर Srinidhi B T के निर्देश पर की गई. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

कैटरर्स के गोदाम से मिले 79 सिलेंडर

जिला रसद अधिकारी Mani Khinchi ने बताया कि जांच दल ने बसेड़ी रोड स्थित विजय कैटरर्स के गोदाम पर छापा मारा. जांच के दौरान वहां से 79 गैस सिलेंडर बरामद किए गए. इनमें 24 सिलेंडर 14.2 किलोग्राम घरेलू श्रेणी के, 28 सिलेंडर 5 किलोग्राम घरेलू श्रेणी के और 27 सिलेंडर 19 किलोग्राम व्यावसायिक श्रेणी के पाए गए. बताया गया कि यह गोदाम विजय सिंघल का है जो विवाह और अन्य कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम करता है और गैस सिलेंडरों की व्यवस्था भी खुद करता है.

Advertisement

होटल में घरेलू गैस से बन रहा था खाना

जांच के दौरान बसेड़ी रोड स्थित स्काईजिन रेस्टोरेंट और होटल में भी टीम ने निरीक्षण किया. वहां घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक काम के लिए किया जा रहा था. टीम ने यहां से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए. इस तरह दोनों स्थानों से कुल 81 सिलेंडर कब्जे में लिए गए.

सख्त कार्रवाई की तैयारी

प्रशासन ने बताया कि जब्त सिलेंडरों के मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी के दौरान प्रवर्तन दल में गजेंद्र बाबू शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, जितेंद्र गोठवाल और पुलिस की टीम भी मौजूद रही.

उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है. 12 मार्च 2026 को 4340 सिलेंडर वितरित किए गए जबकि 13 मार्च को भी 4000 से अधिक सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं. गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

अवैध कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर गैस बुकिंग करें और होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलेंडर प्राप्त करें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अवैध भंडारण घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- फलोदी: मारपीट केस की MLC रिपोर्ट के बदले डॉक्टर ने मांगी 7 हजार रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ दबोचा