विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

Rajasthan: गैस सिलेंडरों की कमी पर शासन सचिव ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Rajasthan News: राजस्थान में जिलेभर से आ रही गैस सिलेंडरों की कमी की खबरों के चलते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने बैठक ली. जिसमें उनेहोंने स्पष्ट किया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इस संबंध में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है

Rajasthan: गैस सिलेंडरों की कमी पर शासन सचिव ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
LPG gas Cylinder News

Rajasthan News: राजस्थान में जिलेभर से आ रही गैस सिलेंडरों की कमी से नागरिक परेशान होकर गैस ऐजेंसियो पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. जिसे लेकर अब सरकार ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे लेकर आज( बुधवार) जयपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने वीसी के माध्यम से सचिवालय में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक के दौरान शासन सचिव के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इस संबंध में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. इस बैठक में सभी जिलों के जिला रसद अधिकारी मौजूद रहे.

 आम उपभोक्ताओं को समय पर मिले गैस सिलेंडर

बैठक के दौरान शासन सचिव ने सभी जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और वितरण व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए. उन्होंने बताया कि तेल और गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. 

गैस की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो

शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया.  उन्होंने कहा कि विभाग इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इन संस्थानों में गैस की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो.  उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल या अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े संस्थान को गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या आती है, तो संबंधित जिला रसद अधिकारी तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें. 

ये रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम सागर सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.  साथ ही विभिन्न तेल और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया और राज्य में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें; Rajasthan Assembly: खत्म हुआ बजट सत्र, 24 दिन में 184 घंटे चली चर्चा, 'दो संतान' नियम खत्म करने समेत 10 बड़े बिल पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com