विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

जयपुर में विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से भेजी चेतावनी

जयपुर विधानसभा और जोधपुर में ट्रायल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. बॉम्ब स्क्वॉड और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है. पूरे परिसर को खाली करवाया गया.

जयपुर में विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से भेजी चेतावनी
राजस्थान विधानसभा और जोधपुर हाईकोर्ट (फाइल फोटो).

राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसी की टीम मौक़े पर पहुंची. इस साल में लगातार 6वीं बार है जब बम की धमकी मिली है. इससे पहले  फरवरी महीने में 6, 17, 19 और 20 तारीख को मेल भेजा गया था. इसके बाद पिछले महीने 17 मार्च को भी ऐसी ही धमकी आई थी. आज (13 अप्रैल) मिले मेल में सेशन कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली है.

3 बार कोर्ट को मिल चुकी है धमकी

दोपहर 1:15 बजे मेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है. एटीएस की टीम ने जोधपुर कोर्ट परिसर में पहुंचकर तलाशी शुरू की. वही एतियातन के तौर पर समस्त अधिवक्ताओं और लोगों को भी कोर्ट परिसर से बाहर भेज दिया गया. इससे पहले भी तीन बार कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है.

जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु 

हथियारबंद जवान कोर्ट परिसर और विधानसभा परिसर की तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं. इंटेलिजेंस की टीम लगातार उसे मेल को भी ट्रेस कर रही है. प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मौके से बरामद नहीं हुई है.

अधिवक्ताओं ने भी एनडीटीवी से बात करते हुए इसे पुलिस प्रशासन की नाकामी बताया. उन्होंने कहा, "लगातार इस तरह के मेल से न्यायिक कार्य प्रभावित होता है. पुलिस को जल्द ऐसे शरारती तत्व को गिरफ्तार करना चाहिए, जो लगातार न्यायालय का समय भी व्यर्थ कर रहा है." उदयमंदिर (जोधपुर) थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि कोर्ट परिसर में जाब्ता लगाया है और जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः जेजेएम घोटाला: र‍िटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को कोर्ट में किया पेश, मीड‍िया के सामने पूर्व CS सुधांश पंत का ल‍िया नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com