विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2025

Diya Kumari: आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना पर कितना बजट खर्च हुआ ? व‍िधायक के सवाल पर द‍िया कुमारी का आया ये जवाब 

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में आंगनबाड़ी केंद्रों और नंदीशालाओं के बजट को लेकर सवाल-जवाब हुआ. व‍िधायक के सवाल पर व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमार ने व‍िधानसभा में जवाब द‍िया. 

Diya Kumari: आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना पर कितना बजट खर्च हुआ ? व‍िधायक के सवाल पर द‍िया कुमारी का आया ये जवाब 
राजस्‍थान सरकार में व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने सदन में सवालों के जवाब द‍िए.

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर चर्चा हुई.  प्रश्नकाल के दौरान विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश में नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को लेकर सवाल पूछा.  विधायक रोहित बोहरा ने सरकार से पूछा कि पिछले बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित राशि में से कितना पैसा खर्च हुआ है.  इस पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जवाब देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के खोलने के मापदंडों की जानकारी दी. 

365 आंगनबाड़ी के लिए वित्तीय स्वीकृति 

जब विधायक बोहरा ने फिर से पूछा कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना पर कितना बजट खर्च हुआ, तो दिया कुमारी ने इसे मूल प्रश्न से अलग बताते हुए कहा कि इस संबंध में अलग से जानकारी दी जा सकती है.  विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस दिशा में कोई खर्च नहीं किया.  इस पर दिया कुमारी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है. 

नंदीशालाओं के बजट आवंटन पर चर्चा

विधायक श्रीचंद कृपलानी ने चित्तौड़गढ़ जिले में नंदीशालाओं के ल‍िए  बजट आवंटन को लेकर सवाल उठाया.  उन्होंने पूछा कि चित्तौड़गढ़ के नंदीशालाओं से जुड़े आवेदनों की स्थिति क्या है? और वे लंबित क्यों हैं. इस पर मंत्री जोराराम कुमावत ने जवाब दिया कि चित्तौड़गढ़ जिले में कई आवेदकों के मापदंड पूरे नहीं होने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: क्‍या राजस्‍थान में पुल‍िसकर्म‍ियों को म‍िलेगा साप्‍ताह‍िक अवकाश? व‍िधानसभा में मंत्री ने द‍िया जवाब 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com