राजस्थान भाजपा के इस बड़े नेता ने खाटूधाम में मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, किया हनुमान चालीसा का पाठ

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की शादी की 25वीं सालगिरह पर खाटूधाम में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजनीति से दूर भक्ति के रंग में दिखे भाजपा नेता मुकेश दाधीच, खाटूधाम में मनाया शादी की 'सिल्वर जुबली' का जश्न
NDTV Reporter

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने शनिवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह के अवसर पर रविवार को खाटूधाम में विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने सपरिवार बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की.

मंदिर में हुआ औपचारिक स्वागत

मुकेश दाधीच के खाटू पहुंचने पर मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की. मंदिर प्रशासन और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और बाबा श्याम का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

Advertisement

हनुमान चालीसा का पाठ और भजन संध्या

दर्शन के पश्चात एक प्राइवेट होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर दाधीच का स्वागत किया. इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई. इसके बाद करीब दो घंटे तक चली भजन संध्या में गायक कलाकारों ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया.

वर्षगांठ का जश्न

भजन संध्या के समापन पर मुकेश दाधीच ने सपरिवार केक काटकर अपनी वैवाहिक वर्षगांठ की खुशियां साझा कीं. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें:- उफ्फ! इतनी गर्मी तो झुलसा देगी, राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के पार, लू का कहर भी जारी