विज्ञापन

उफ्फ! इतनी गर्मी तो झुलसा देगी, राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के पार, लू का कहर भी जारी

IMD ने लू का अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 26–29 अप्रैल के बीच आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है.

उफ्फ! इतनी गर्मी तो झुलसा देगी, राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के पार, लू का कहर भी जारी
कुछ दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है.

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है और कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. बाड़मेर शनिवार (25 अप्रैल) को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री पहुंच गया. यह सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री अधिक है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. जैसलमेर में 44.9, बीकानेर में 44.5, जोधपुर में 44.4 और कोटा में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, पिलानी और चूरू में भी पारा 43 के आसपास रहा. जबकि जयपुर और अलवर में पारा 41.8 डिग्री है. 

अगले 2-3 दिन रहेंगे भारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर उत्तर-पश्चिमी इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लू का असर और तेज हो सकता है.

करौली, नागौर समेत कई जिलों में लू का अलर्ट

अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, नागौर और फलौदी सहित कई जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

इन क्षेत्रों में मिल सकती है राहत

हालांकि, राहत की खबर भी है. 26 से 29 अप्रैल के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः मारवाड़ में बढ़ा सियासी तापमान, मैदान में उतरी डोटासरा की टीम; क्या है कांग्रेस का प्लान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com