Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान में 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. अब परीक्षार्थी 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार प्रदेशभर में करीब 9 लाख परीक्षार्थियों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. 12वीं की परीक्षा 11 मार्च को खत्म हुई है. इसके बाद से ही परीक्षा रिजल्ट के इंतजार में हैं. 23 मार्च को राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बयान दिया था. मदन दिलावर की घोषणा के बाद 10वीं के तो रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिए गए. पर 12वीं के रिजल्ट को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी. हालांकि मदन दिलावर ने 31 मार्च को रिजल्ट के जारी होने की संभावना जताई थी.
अप्रैल के पहले हफ्ते रिजल्ट आने की संभावना
अब 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का 12वीं का परीक्षा परिणाम अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. पर माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट कर दिया जाएगा.
पिछली बार तीनों संकाय का एक साथ आया था रिजल्ट
बता दें कि 2025 में बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए थे. पिछली बार साइंस का रिजल्ट 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आट्र्स का 97.78% रहा है. आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78 रहा, जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों ने क्रमशः 94.43 प्रतिशत और 99.07 प्रतिशत अंक हासिल किए. पिछली बार तीनों संकायों में बेटियां आगे रही थी, जिसमें साइंस की टॉपर कंगना- 99.20%, कामर्स की टॉपर प्रीति- 99.80%, आर्ट्स की टॉपर अनुप्रिया राठौड़- 99.60% प्रगति अग्रवाल- 99.60% प्रियंका- 99.60% उर्मिला- 99.60% रही है.
यह भी पढ़ें-
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगा मात्र 10 रुपये में नाश्ता, उड़ान यात्री कैफे का हुआ उद्घाटन