बजट पेश करतीं वित्त मंत्री दिया कुमारी.
अभी तक मोर्चरी से शव को ले जाने में परिजनों को खुद वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा. वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान के बजट 2026 में शव को मोर्चरी से घर तक फ्री में पहुंचाने की योजना लाई है. मोर्चरी से घर तक शव को फ्री में पहुंचाया जाएगा. बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के पार्थिव शरीर को मोर्चरी से शवों को घर तक पहुंचाकर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बजट की प्रमुख घोषणाएं
- प्रदेश के सभी अस्पतालों में जरूरत के अनुसार फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे.
- फायर सेफ्टी उपकरणों पर पहले चरण में 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
- जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर के मेडिकल कॉलेजों के मुख्य चिकित्सालयों में अत्याधुनिक विश्रामगृह बनाए जाएंगे.
- मरीज और परिजनों के ठहरने के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण.
- मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में अटल आरोग्य फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे.
- मरीज, स्टाफ और विद्यार्थियों को उचित दर पर पौष्टिक भोजन की सुविधा.
- आयुर्वेद अस्पतालों में आधारभूत संरचना के विकास कार्य.
- महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन पर जोर.
- 16 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी श्रेणी में लाई गईं.
- जिला स्तर पर रूरल वूमेन बीपीओ स्थापित किए जाएंगे.
- लखपति दीदी योजना में ऋण सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये.
- मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की ऋण सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये.
- प्रदेश में 220 केवी के 6 नए जीएसएस, 132 केवी के 13 और 33 केवी के 110 नए जीएसएस बनाए जाएंगे.
- बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ रुपये की लागत से नए सोलर पार्क स्थापित होंगे.
- अजमेर डिस्कॉम सेंटर को एआई आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग से जोड़ा जाएगा.
- कॉलेज विद्यार्थियों के लिए ड्रीम प्रोग्राम.
- अगले वर्ष 50 हजार छात्रों को लाभ.
- राज सवेरा अभियान के तहत नशे के खिलाफ अभियान.
- 1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषा का प्रशिक्षण.
- प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ युवाओं के लिए सेंटर स्थापित किए जाएंगे.
- कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म.
- 250 करोड़ रुपये खर्च.
- सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री बनाने की घोषणा.
- जयपुर में विभिन्न कार्यों पर 2300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च.
- शहरी निकायों में 5000 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी.
- 93 फायर बाइक उपलब्ध कराई जाएंगी.
- अर्बन ट्रांसपोर्ट फाइनेंस फंड का गठन.
- प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 11000 अमृत पोषण वाटिकाओं का निर्माण.
- मिड डे मील के लिए स्थानीय फल और सब्जी उपलब्ध कराने पर जोर.
- गर्मी में पेयजल उपलब्धता के लिए 600 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे.
- समर कंटिजेंसी के लिए प्रत्येक कलेक्टर को 1 करोड़ रुपये.
- 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए राजस्थान स्टेट अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड डेवलपमेंट पॉलिसी बनाई जाएगी.
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबंधित प्रशिक्षण.
- 1000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बजट में 10वीं-12वीं विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार देगी सरकार
Advertisement
Topics mentioned in this article