विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

बजट में 10वीं-12वीं व‍िद्यार्थ‍ियों के ल‍िए बड़ी घोषणा,  टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के ल‍िए 20 हजार देगी सरकार

सदम में बजट पेश करते हुए व‍ित्‍त मंत्री द‍िया ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैबलेट खरीदने के ल‍िए ई-बाउचर द‍िए जाएंगे. 

बजट में 10वीं-12वीं व‍िद्यार्थ‍ियों के ल‍िए बड़ी घोषणा,  टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के ल‍िए 20 हजार देगी सरकार
राजस्थान सरकार में वित्त मंत्री दिया कुमारी सदन में बजट पेश कर रही हैं.

राजस्‍थान सरकार 2026 के बजट में 10वीं और 12वीं के मेधावी व‍िद्यार्थ‍ियों को लैपटॉप और टैबलेट खरीदने में 20 हजार रुपए की मदद करने की घोषणा की गई है. व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने कहा क‍ि 10वीं और 12वीं के मेधावी व‍िद्यार्थ‍ियों को पूरी पारदर्शिता के साथ टैबलेट और लैपटॉप की सुविधा मिल सके, इसके लिए ई-बाउचर दिए जाएंगे.

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

द‍िया कुमारी ने बजट पेश करते समय कहा क‍ि कक्षा दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले चयनित मेधावी विद्यार्थियों को अपने स्तर पर टैबलेट-लैपटॉप खरीद किए जाने के लिए ₹20000 की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. ज‍िससे उन्हें मदद म‍िल जाएगी, और अच्‍छी तरह से पढ़ सकेंगे. ये मदद मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी. 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर जादुई पिटारा दिया जाएगा 

द‍िया कुमारी ने कहा क‍ि 22746 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सामग्र विकास और खेल आधारित शिक्षा के लिए खेल सामग्री और जादुई पिटारा उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है.उन्होंने कहा क‍ि हमारा जादू भी पिटारा तो बच्चों के लिए है कि वह अच्छी तरह पढ़ सकें. खेल के साथ-साथ उनकी पढ़ाई भी हो सके, इसके लिए 323 करोड रुपए खर्च होंगे. 

पूर्व सीएम गहलोत की चुटकी ली 

इस दौरान दिया कुमारी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुटकी ली. उन्होंंने कहा कि हमारे पास वह जादू तो नहीं है, जो बिना बजट कुछ कहे, आपके नेता कहते थे कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा.  

यह भी पढ़ें: पेयजल व‍िभाग में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बजट में द‍िया कुमारी ने क‍िया ऐलान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close