विज्ञापन

पेयजल व‍िभाग में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बजट में द‍िया कुमारी ने क‍िया ऐलान 

राजस्‍थान सरकार की व‍ित्‍त मंत्री ने भर्तियों का ऐलान क‍िया है. पेयजल व‍िभाग में संव‍िदा पर नौकरी देने की घोषणा की है. 

पेयजल व‍िभाग में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बजट में द‍िया कुमारी ने क‍िया ऐलान 
राजस्थान सरकार की वित्तमंत्री दिया कुमारी.

राजस्थान की डिप्टी सीएम और फाइनेंस मिनिस्टर दिया कुमारी आज विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्ण बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री दिया कुमार ने कहा, 'आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने तथा पेयजल योजनाओं के समुचित ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के लिए पिछले बजट में घोषित 1050 तकनीकी अधिकारियों कर्मचारियों के संविदा काडर में वृद्धि करते हुए 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी."

1 हजार से अधिक हैंडपंप लगाए जाएंगे 

प्रदेश में विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नई पाइपलाइन और संरचनात्मक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.  बेहतर पेयजल उपलब्धता के उद्देश्य से आगामी वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में 1 हजार 200 हैंडपंप स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है. ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल पहुंच सुनिश्चित करने पर फोकस किया. कृषि और वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी.  

समग्र जलवायु नीति लाने की तैयारी

द‍िया कुमारी ने कहा क‍ि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए प्रदेश में समग्र जलवायु नीति लाने की तैयारी है. उन्होंने प्रादेशिक जलवायु क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्भरण पर विशेष जोर द‍िया. जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग तथा तकनीकी आधारित प्रणाली लागू करने की योजना है. दूरदराज क्षेत्रों में जल सुरक्षा और जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक और वित्तीय संसाधनों का उपयोग क‍िया. 

जल अनुकूलन रणनीति तैयार होगी 

पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए दीर्घकालिक दृष्टि नीति जारी करने का प्रस्ताव लाया. प्रदेश में जल प्रबंधन योजना को जलवायु नीति के साथ समन्वित करने की पहल की है. प्रादेशिक जल सुरक्षा और जल अनुकूलन रणनीति तैयार की जाएगी.   

यह भी पढ़ें: बदल गई राजस्थान बजट की परंपरा! 'डार्क मैरून' ब्रीफकेस की जगह वित्त मंत्री के हाथ में दिखेगा 'भगवा बैग', समझें इसके सियासी मायने

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close