विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, कहा- बर्दाश्त नहीं होगी किसी भी तरह की देरी

दिया कुमारी ने बैठक में उन्होंने साफतौर पर कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए. 

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, कहा- बर्दाश्त नहीं होगी किसी भी तरह की देरी
डिप्टी सीएम दिया कुमारी

Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम और महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी दी है. दिया कुमारी ने मंगलवार (7 अप्रैल) को शासन सचिवालय में विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में उन्होंने साफतौर पर कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए. 

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की सभी लंबित घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की प्राथमिकता

डिप्टी सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को विभाग की प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा, जब कार्यकर्ता पूरी तरह प्रशिक्षित होंगी, तभी केंद्रों का संचालन बेहतर होगा. इससे वहां आने वाले बच्चों की नींव मजबूत होगी और गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

किराए के भवनों को सरकारी स्कूल में स्थानांतरित करने का निर्देश

जो केंद्र वर्तमान में किराए के भवनों में चल रहे हैं, उन्हें पास के सरकारी स्कूल भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा. इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए हैं.जहां शिफ्टिंग संभव नहीं है, वहां केंद्रों को अधिक सुविधायुक्त किराए के भवनों में ले जाने को कहा गया है. हर केंद्र पर बिजली, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की उपलब्धता अनिवार्य करने के आदेश दिए गए हैं.

दिया कुमारी ने 'प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना' और केंद्रों को 'नंदघर' के रूप में विकसित करने की प्रगति की भी जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस साल के जो भी लक्ष्य तय किए गए हैं, उन्हें बिना किसी देरी के पूरा किया जाए.

यह भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, अब 'फार्मर आईडी' से मिलेगी खाद और सरकारी मदद

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com