3 years ago

Rajasthan CM Live Updates:  राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है. सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को सर्वसम्मित से विधायक दल का नेता चुन लिया गया. राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव किया. राजस्थान में दो उप मुख्यमंत्री होंगे. दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.भजनलाल शर्मा आगामी 15 दिसंबर को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ लेंगे. 

इससे पहले जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया. बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे मौजूद हैं. पार्टी सूत्रों ने कहा,‘‘बैठक शुरू हो गई है.'' इससे पहले केंन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे के साथ एक विशेष विमान से जयपुर पहुंचे. हवाई अड्डे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया.

राजनाथ सहित सभी नेता हवाई अड्डे से सीधे नजदीक के एक होटल में गए। उसके बाद राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे और सीपी जोशी एक वाहन में सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे. बैठक के लिए नवनिर्वाचित विधायक पहले ही पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा.

राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किये जा चुके हैं। 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है। करणपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

ऐसी चर्चा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है. साथ ही इस बार दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों की बात करें तो लिस्ट में वसुंधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्निनी वैष्णव, सीपी जोशी, दीया कुमारी, बाबा बालक नाथ, अनिता भदेल का नाम शामिल है.

LIVE UPDATES...

Dec 12, 2023 21:00 (IST)

'अटारी का लाल-भजनलाल अब होगा प्रदेश का मुख्यमंत्री' जयघोष के बीच अटारी गांव में ग्रामीणों ने एकदूसरे को बांटी मिठाई

Dec 12, 2023 20:40 (IST)

मेरे जैसे छोटे पार्टी कार्यकर्ता को राज्य की सेवा करने का मौका देने के लिए सभी को धन्यवादः मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा

Advertisement
Dec 12, 2023 20:35 (IST)

डिप्टी सीएम मनोनीत डा. प्रेम चंद बैरवा बोले, 'मैं दलितों और समाज के अन्य सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करूंगा'

Dec 12, 2023 20:06 (IST)

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी बधाई

Dec 12, 2023 19:34 (IST)

वासुदेव देवनानी ने 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए अध्यक्ष मनोनीत होने पर केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का जताया आभार

Dec 12, 2023 19:29 (IST)

भजनलाल शर्मा को सीएम चुने जाने पर बहनोई प्रमोद शर्मा ने कहा, 'भाजपा सामान्य कार्यकर्ताओं को बड़े पदों पर पहुंचाती है'

Advertisement
Dec 12, 2023 19:24 (IST)

राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा के जयपुर अपार्टमेंट पर ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे लोग

Dec 12, 2023 19:16 (IST)

भजनलाल शर्मा के राजस्थान के नए सीएम के ऐलान के बाद सांगानेर में जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Advertisement
Dec 12, 2023 19:04 (IST)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भजनलाल शर्मा को सीएम चुने जाने पर आतिशबाजी करते हुए जताई खुशी

Dec 12, 2023 18:50 (IST)

बाबा बालकनाथ की पहली प्रतिक्रिया, बोले, 'हम PM मोदी के निर्णय का स्वागत करते हैं, जो उन्होंने कार्यकर्ता को इतना सम्मान दिया'

Dec 12, 2023 18:39 (IST)

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को दी बधाई, बोले, 'आशा करता हूं कि राजस्थान को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में भूमिका निभाएंगे

Dec 12, 2023 18:32 (IST)

राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की पत्नी गीत शर्मा की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं, 'यह मोदी जी द्वारा दिया गया आशीर्वाद है'

Dec 12, 2023 18:26 (IST)

मध्य प्रदेश के मनोनीत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भजनलाल शर्मा को दी बधाई, बोले, 'मुझे पूरा विश्वास है कि उनका सक्षम नेतृत्व राजस्थान में काम करेगा'

Dec 12, 2023 18:18 (IST)

MP के मनोनीत सीएम मोहन यादव ने भजनलाल शर्मा को दी बधाई, बोले, तीनों राज्यों को आगे ले जाएगी डबल इंजन सरकार

Dec 12, 2023 18:12 (IST)

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी लेंगे शपथ

Dec 12, 2023 18:05 (IST)

राजस्थान की मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां ने कहा, 'यह भगवान की इच्छा से हुआ है...मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा'

Dec 12, 2023 17:59 (IST)

राजस्थान से मुलाकात के बाद मनोनीत CM भजनलाल शर्मा बोले, 'हम राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित करेंगे'

Dec 12, 2023 17:48 (IST)

दोनों डिप्टी सीएम के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Dec 12, 2023 17:41 (IST)

झोटवारा विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौर ने वासुदेव देवनानी जी को स्पीकर बनाए जाने पर दी बधाई

Dec 12, 2023 17:32 (IST)

भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने की घोषणा के बाद बारां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Dec 12, 2023 17:28 (IST)

सीएम और डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद कोटा में भाजपा ने आतिशबाजी और मिठाईयां खिलाकर मनाया जश्न

Dec 12, 2023 17:22 (IST)

गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दी शुभकानाएं

Dec 12, 2023 17:21 (IST)

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

Dec 12, 2023 17:14 (IST)

राजस्थान की डिप्टी सीएम बनाई गई दीया कुमारी ने 2013 में रखा था राजनीति में कदम

Dec 12, 2023 17:08 (IST)

पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा के सिर सज गया मुख्यमंत्री का ताज

Dec 12, 2023 17:05 (IST)

डिप्टी सीएम चुने गए दूदू से बीजेपी विधायक प्रेम चंद बैरवा ने 1995 की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत

Dec 12, 2023 17:01 (IST)

झोटवारा से विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई

Dec 12, 2023 16:55 (IST)

राजस्थान में वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा के स्पीकर बनाया गया

Dec 12, 2023 16:51 (IST)

सीएम की घोषणा होते ही भजन लाल शर्मा के घर भरतपुर निवास पर उमड़ा लोगों का हुजूम

Dec 12, 2023 16:47 (IST)

Dec 12, 2023 16:44 (IST)

डिप्टी सीएम बनाई गईं दीया कुमारी जयपुर के विद्यानगर सीट सेदूसरी बार विधायक बनीं हैं

Dec 12, 2023 16:34 (IST)

राजस्थान में दो उप मुख्यमंत्री होंगे. दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ

Dec 12, 2023 16:34 (IST)

भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया

Dec 12, 2023 16:29 (IST)

सांगानेर विधायक भजन लाल शर्मा बने रजास्थान के नए मुख्यमंत्री

Dec 12, 2023 16:20 (IST)

भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

Dec 12, 2023 16:07 (IST)

Rajasthan New CM: विधायक दल की बैठक में मंथन जारी, कुछ देर में सीएम का ऐलान

Dec 12, 2023 15:55 (IST)

Rajasthan New CM: भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

Dec 12, 2023 15:30 (IST)

वसुंधरा राजे संग रवाना हुए राजनाथ सिंह

Dec 12, 2023 14:23 (IST)

सीएम फेस की दौड़ में कैलाश चौधरी का नाम

Dec 12, 2023 14:10 (IST)

सीएम की रेस में नया नाम

Dec 12, 2023 14:03 (IST)

एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनजर NSG का पहरा

Dec 12, 2023 13:54 (IST)

'मोदी ऐसा फैसला लेंगे कि पूरा राजस्थान चौंक जाएगा'

Dec 12, 2023 13:46 (IST)

बैठक के लिए 70 से ज्यादा विधायक पहुंचे

Dec 12, 2023 13:42 (IST)

जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Dec 12, 2023 11:28 (IST)

बैठक से पहले सीएम फेस पर सीपी जोशी का बयान

Dec 12, 2023 11:23 (IST)

वसुंधरा राजे से मिलने पहुंच रहे विधायक

Dec 12, 2023 09:37 (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Dec 12, 2023 08:30 (IST)

सभी विधायकों को जयपुर में रहने के निर्देश

Dec 12, 2023 08:12 (IST)

चुनाव परिणाम आने के 9 दिन बाद तय होगा सीएम फेस