Rajasthan:सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के निर्देश

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत, प्रदेश के ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थानों) को चिन्हित कर सुधारने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीएम भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि सड़कों के दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनका शीघ्र सुधार किया जाए ताकि वाहन दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सके. 

2350 करोड़ की लागत से ठीक होंगे ब्लैक स्पॉट्स

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और कामों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाए. उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 2350 करोड़ की लागत से ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने का काम किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके.

Advertisement

40 ब्लैक स्पॉट किए गए चिन्हित

सीएम ने निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये. गौरतलब है कि प्रदेश में एनएचएआई द्वारा 40 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर 812.64 करोड़ रुपए की लागत से इन्हें सुधारने का कार्य किया जा रहा है, जिनमें से 13 का काम पूरा हो चुका है तथा शेष का प्रक्रियाधीन है. इसी प्रकार, प्रदेश में एनएचएआई 821.51 करोड़ की लागत से 37 अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट को सुधारने के कार्य भी शीघ्र शुरू करने जा रहा है.

2025 तक ठीक होंगे 117 ब्लैक स्पॉटस

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एनएच द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ लगभग 650 करोड़ की लागत से 176 ब्लैक स्पॉटस को सुधारने का काम किया जा रहा है. इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित 117 ब्लैक स्पॉटस को 31 मार्च 2025 तक ठीक कर दिया जाएगा. राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भी चिन्हित 30 ब्लैक स्पॉट के सुधार के कार्य 21.72 करोड़ रुपए की लागत से करवाए जा रहे हैं, जो आगामी जनवरी तक पूरे हो जाएंगे. इसके अतिरिक्त 4 सड़कों पर 20.34 करोड़ रुपए की लागत से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सुधार कार्य करवाए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- जयपुर अग्निकांड के घायलों और मृतकों की कैसे हुई पहचान? SMS हॉस्पिटल में IT एक्सपर्ट ने ऐसे जुटाई जानकारी