Nitish Kumar Oath Ceremony: राजस्थान CM भजनलाल शर्मा, दोनों डिप्टी सीएम के साथ बिहार रवाना, नीतीश कुमार की 10वीं ताजपोशी में होंगे शामिल

Bihar CM Oath Ceremony: यह दौरा बिहार में नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के ऐतिहासिक मौके का गवाह बनने के लिए हो रहा है. यह समारोह भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्यों के बीच सियासी एकजुटता का भी संदेश देगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित कई नेता बिहार सीएम शपथ ग्रहण के लिए रवाना.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) गुरुवार सुबह 8:30 बजे बिहार में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह (Nitish Kumar Oath Ceremony) में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari), उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा (Prem Chand Bairwa) और विधायक कुलदीप धनकड़ (Kuldeep Dhankar) भी इस महत्वपूर्ण दौरे पर गए हैं. सभी नेता सुबह जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से विशेष विमान से पटना (Patna) के लिए प्रस्थान कर चुके हैं.

बिहार में 10वीं बार नीतीश कुमार की ताजपोशी

बिहार में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने जा रही है. NDA गठबंधन में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम (HAM) और आरएलएम पार्टी शामिल हैं. 19 नवंबर को हुई NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना गया है. नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेकर एक बड़ा राजनीतिक रिकॉर्ड बनाएंगे.

पटना के गांधी मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह

जानकारी के अनुसार, बीजेपी विधायक सम्राट चौधरी का उप मुख्यमंत्री के रूप में नाम तय हो गया है. हालांकि, दूसरे उप मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी संशय बना हुआ है. शपथ ग्रहण समारोह आज 20 नवंबर को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है. यह समारोह न केवल बिहार की राजनीति के लिए, बल्कि राष्ट्रीय फलक पर एनडीए की मजबूती को दर्शाने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

VVIP मेहमानों का जमावड़ा, राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को NDA एक बड़े राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. समारोह में देश भर के कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण है. समारोह में केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों के 11 से अधिक मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की उपस्थिति इस कार्यक्रम में खास होगी.

Advertisement

बीजेपी शासित राज्यों के सीएम आएंगे पटना

  • योगी आदित्यनाथ (सीएम यूपी)
  • मोहन यादव (सीएम एमपी)
  • मोहन चरण मांझी (सीएम ओडिशा)
  • भजनलाल शर्मा (सीएम राजस्थान)
  • प्रमोद सावंत (सीएम गोवा)
  • रेखा गुप्ता (सीएम दिल्ली)
  • हेमत विश्व शर्मा (सीएम असम)
  • पुष्कर सिंह धामी (सीएम उत्तराखंड)
  • माणिक साहा (सीएम त्रिपुरा)
  • चंद्रबाबू नायडू (सीएम आंध्र प्रदेश)
  • देवेंद्र फडणवीस (सीएम महाराष्ट्र)

बिहार कैबिनेट की संभावित तस्वीर: 22 मंत्री?

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ-साथ संभावित रूप से 22 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. सीट शेयरिंग के फार्मूले के तहत कैबिनेट में मुख्य हिस्सेदारी बीजेपी और जेडीयू की होगी. चर्चा है कि कैबिनेट में बीजेपी से 10, जेडीयू से 10 और गठबंधन के अन्य दलों (एलजेपी, हम, आरएलएम) से 1-1 कैबिनेट मंत्री शामिल हो सकते हैं. मंत्रियों की संभावित सूची में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश साफ दिख रही है.

मंत्रियों के संभावित नाम

बीजेपी कोटा

  1. सम्राट चौधरी,कुशवाहा
  2. विजय सिन्हा - भूमिहार
  3. नितिन नवीन - कायस्थ
  4. ⁠रेणु देवी - ईबीसी
  5. मंगल पांडे - ब्राह्मण
  6. ⁠नीरज बब्लू - राजपूत
  7. ⁠संजय सरावगी - वैश्य
  8. ⁠हरि सहनी - ईबीसी
  9. ⁠रजनीश कुमार - भूमिहार
  10. नीतीश मिश्र- ब्राह्मण

जेडीयू कोटा

  1. विजय चौधरी-भूमिहार
  2. श्रवण कुमार - कुर्मी
  3. ⁠अशोक चौधरी- दलित
  4. जामा खान - मुस्लिम
  5. ⁠रत्नेश सदा - दलित
  6. लेशी सिंह - राजपूत
  7. ⁠बिजेंद्र यादव - यादव
  8. ⁠श्याम रजक - दलित
  9. सुनील कुमार - दलित
  10. दामोदर रावत-ईबीसी

एलजेपीआर- राजू तिवारी-ब्राह्मण

HUM- संतोष सुमन - दलित

आरएलएम- स्नेहलता कुशवाह- कुशवाह

ये भी पढ़ें:- Miss Universe 2025: ताज की जंग आज, फाइनल में राजस्थान की मनिका, जानें कहां और कैसे देखें LIVE शो

Advertisement

LIVE TV देखें