Rajasthan CM Oath Ceremony: जयपुर पहुंचे गोवा सीएम ने 'मोदी की गारंटी' को लेकर किया दावा, बोले- 'भजनलाल शर्मा...'

Rajasthan CM Oath Ceremony: जयपुर पहुंचे सावंत ने कहा, मैं भजनलाल शर्मा और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं. निश्चित रूप से PM मोदी की गारंटी को भजनलाल शर्मा पूरा करेंगे ये मैं दावे के साथ कहता हूं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

Rajasthan News: आज 11 बजे भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं, जिनका जयपुर में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. कुछ देर पहले जयपुर पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए 'मोदी की गारंटियों' पर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि, 'मैं इस बात का दावा करते हैं कि जो गारंटियां मोदी ने दी हैं उन्हें भजनलाल शर्मा पूरा करेंगे.'

सीएम सावंत ने आगे कहा, 'राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं यहां आया हूं. मैं भजनलाल शर्मा और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं. निश्चित रूप से PM मोदी की गारंटी को भजनलाल शर्मा पूरा करेंगे ये मैं दावे के साथ कहता हूं.'

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. साथ ही दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित 16 केंद्रीय मंत्री, 17 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Watch: मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में पूजा करने पहुंचे भजनलाल शर्मा

Topics mentioned in this article