विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2025

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा मुंबई में 'कर्मभूमि से मातृभूमि' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Rajasthan: मुंबई में आयोजित होने वाले 'कर्मभूमि से मातृभूमि' कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हिस्सा लेंगे.

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा मुंबई में 'कर्मभूमि से मातृभूमि' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री भी रहेंगे मौजूद

CM Bhajanlal Sharma will participate in program in Mumbai: मुंबई में आज (26 अप्रैल) 'कर्मभूमि से मातृभूमि' कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से रवाना हो गए. कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, गुजरात सरकार के मंत्री हर्ष सांघवी और मुकेश पटेल, साथ ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा भी उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कैच द रेन” अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. “कर्मभूमि से मातृभूमि” अभियान वर्षा जल संरक्षण के माध्यम से जल उपलब्धता और भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.

राजस्थान के लिए काफी अहम है अभियान

मुख्यमंत्री शर्मा की अगुवाई में इस अभियान को राजस्थान में काफी अहम माना जा रहा है. राज्य के 17 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई व्यवस्था विकसित की जा रही है और 3 करोड़ से अधिक आबादी को पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है. 

27 अप्रैल को जयपुर वापसी

अगले दिन यानी 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री होटल से निकलेंगे और 9.20 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे. सुबह 10.50 बजे वे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इस दौरे का मकसद प्रवासी राजस्थानियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है ताकि वे अपने गृह राज्य में भूजल स्तर बढ़ाने में योगदान दे सकें.  

राजस्थानवासियों से मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

सरकार ने इस परियोजना में 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कार्य प्रारंभ किए हैं. मुख्यमंत्री का कहना है कि यह अभियान राजस्थान को जल संकट से मुक्त कर, हरा-भरा, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएगा. मुंबई में बसे राजस्थानवासियों से मुख्यमंत्री इस अभियान में भागीदार बनने का आह्वान करेंगे.

यह भी पढ़ेंः 'अपने विधायकों पर लगाम लगाएं', बालमुकुंद आचार्य पर FIR होने के बाद जूली ने CM से की अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com