विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2025

Rajasthan Cold wave: राजस्थान में गिरा तापमान... पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, जानें कब तक रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19 से 22 दिसंबर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Rajasthan Cold wave: राजस्थान में गिरा तापमान... पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, जानें कब तक रहेगा असर

Rajasthan Cold wave: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है और लगातार तापमान घटते जा रहा है. राजस्थान के कई जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ चुका है जिससे शीतलहर की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा दिखाई देने वाला है. प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख रहा है, जिसका असर अगले तीन-चार दिनों तक दिखने वाला है. इससे न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात को सबसे न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सीकर में 5.8 डिग्री, अलवर में 6.0 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.2 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं जयपुर में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19 से 22 दिसंबर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. वहीं 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुनः न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट होगी और 23-24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा.

राजस्थान में शनिवार (20 दिसंबर) की सुबह भरतपुर संभाग और आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा दर्ज किया गया. 24 दिसंबर से उतरी हवाओं के असर से फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. 23 और 24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कुछ जगह घना कोहरा होने के आसार बन रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः द‍िल्‍ली की राह पर चूरू, हवा हुई जहरीली; AQI 350 के पार; माउंट आबू में जमने लगी ओस की बूंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com