गहलोत आवास पर सियासी मंथन, रंधावा व डोटासरा के साथ चली लंबी बैठक; जानें क्या बात हुई

कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि पंचायत और निकाय चुनाव को सिर्फ स्थानीय चुनाव न रहने दिया जाए, बल्कि इसे व्यापक राजनीतिक संदेश के तौर पर इस्तेमाल किया जाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस ने आगामी पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ लंबा मंथन हुआ. बैठक में संगठनात्मक ड्रिल से लेकर चुनावी रणनीति तक कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. पंचायत और निकाय चुनाव में पार्टी किस आधार पर मैदान में उतरेगी, टिकट वितरण का फार्मूला क्या होगा और जिलाध्यक्षों की भूमिका किस तरह तय की जाएगी, इन बिंदुओं पर विशेष फोकस रहा.

संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने की कोशिश

संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और स्थानीय नेतृत्व को अधिक जिम्मेदारी देने पर भी सहमति बनी बताई जा रही है. बैठक में वर्तमान विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति तय की गई. विपक्षी दल के रूप में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए और सरकार को किस तरह घेरा जाए, इस पर भी चर्चा हुई. महंगाई, बेरोजगारी, स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों को और मनरेगा एक्ट में बदलाव सहित कई मुद्दों को चुनावी विमर्श का आधार बनाने पर विचार किया गया. 

पंचायत और निकाय चुनाव पर मंथन

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भाजपा से कांग्रेस में आने के इच्छुक नेताओं के नामों पर भी चर्चा हुई. पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि संभावित दलबदलुओं को टिकट देने से पहले संगठन और स्थानीय समीकरणों का आकलन किया जाएगा. कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि पंचायत और निकाय चुनाव को सिर्फ स्थानीय चुनाव न रहने दिया जाए, बल्कि इसे व्यापक राजनीतिक संदेश के तौर पर इस्तेमाल किया जाए.

Advertisement

पंचायत-निकाय चुनाव के लिहाज से काफी अहम ये बैठक

गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों ने इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीर अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है. डोटासरा ने तो प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा के साथ अशोक गहलोत से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया तो वहीं, अशोक गहलोत ने तस्वीर के साथ लिखा, "आज जयपुर आवास पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात की. गहलोत आवास पर हुई इस रणनीतिक बैठक को पंचायत और निकाय चुनाव की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. 

यह भी पढे़ं-

फ्लोर पर जमकर थिरके टीकाराम जूली और वन मंत्री संजय शर्मा; धुर-विरोधी नेताओं का डांस वीडियो चर्चा में

"मुझे टिकट मिला तो राजेंद्र गुर्जर फोन बंद करके बैठ गए", विजय बैंसला का छलका दर्द, बीजेपी MLA पर साधा निशाना

Advertisement