झुंझुनूं के CRPF जवान संजीव देश की सेवा में शहीद, अगले महीने छुट्टी पर आने वाले थे घर

CRPF जवान संजीव तेतरवाल का अगले साल कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन होना था. वह अगले महीने दिसंबर में ही छुट्टी लेकर घर आने वाले थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झुंझुनूं का CRPF जवान संजीव देश की सेवा करते हुए शहीद

Jhunjhunu CRPF Jawan Dies: राजस्थान में झुंझुनूं निवासी सीआरपीएफ जवान की देश की सेवा करते हुए जान चली गई. सीआरपीएफ (CRPF) में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात संजीव तेतरवाल का पार्थिव शरीर शनिवार को झुंझुनूं के सैनिक कल्याण बोर्ड पहुंचा. इसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया है. संजीव के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और युवाओं ने तिरंगा रैली भी निकाली. 

अगले साल होना था प्रमोशन 

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं में हमीरी कलां गांव के रहने वाले संजीव तेतरवाल सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर गुवाहाटी में तैनात थे. संजीव तेतरवाल का अगले साल कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन होना था. उन्हें सीआरपीएफ में भर्ती हुए 11 साल के करीब का समय हो गया था.

Advertisement

बिहार चुनाव में लगी थी ड्यूटी

हाल ही में बिहार चुनाव में दो महीने की ड्यूटी के बाद वे वापिस गुवाहाटी लौटे थे और अगले महीने दिसंबर में ही घर पर छुट्टी लेकर आने वाले थे. इस बीच गुवाहाटी में संजीव की दो दिन पहले (गुरुवार) अचानक तबियत बिगड़ गई. जिसके में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पिता शिक्षा विभाग में थे डायरेक्टर

संजीव की मौत के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, जहां पर तिरंगा रैली निकाल अंतिम विदाई दी गई. सीआरपीएफ जवान संजीव के पिता धर्मपाल सिंह तेतरवाल, शिक्षा विभाग से रिटायर डिप्टी डायरेक्टर हैं और मां बिमला देवी गृहिणी हैं. पत्नी पिंकेश भी गृहिणी है.

पत्नी-बेटा रहता था साथ

संजीव का पांच साल का बेटा दिशान और उनकी पत्नी उनके साथ ही गुवाहाटी रहता था. बिहार चुनाव में जाने से पहले पत्नी और बेटा, दोनों गांव आ गए थे. जो दिसंबर में फिर से उनके साथ वापस जाने वाले थे. संजीव तेतरवाल के बड़े भाई विकास तेतरवाल, गांव में ही पंचायत शिक्षक हैं.

यह भी पढे़ं-

पुलिस से बचने के लिए ट्रेन में भीख मांग रहे थे, पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी वांटेड बदमाशों को गिरफ्तार किया 

Advertisement

नागौर: SBI एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने लूटे 12 लाख रुपये, रात 11 बजे रोज घर चला जाता था गार्ड