विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

नागौर: SBI एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने लूटे 12 लाख रुपये, रात 11 बजे रोज घर चला जाता था गार्ड 

राजस्थान के नागौर जिले में SBI एटीएम को गैस कटर से काटकर 12 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए. चोर साथ में सीसीटीवी DVR ले गए. वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

नागौर: SBI एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने लूटे 12 लाख रुपये, रात 11 बजे रोज घर चला जाता था गार्ड 
नागौर के ATM में लूट हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया. भेड़ गांव में चोरों ने SBI के एटीएम को गैस कटर से काटकर 12 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए. यह घटना रात के करीब दो बजे हुई जब गांव सो रहा था. सुबह बाजार खुलने पर लोगों को पता चला तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी.

शटर काटा और एटीएम में लगाई आग

चोरों ने पहले एटीएम के शटर के ताले तोड़े. फिर गैस कटर से मशीन को काटा और सारा पैसा निकाल लिया. इतना ही नहीं उन्होंने एटीएम के अंदर आग भी लगा दी ताकि सबूत मिट जाएं. सूत्रों के मुताबिक चोर सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गए जिससे उनकी पहचान छिप सके. इस चालाकी से पुलिस की जांच मुश्किल हो गई है.

पुलिस की कार्रवाई, ASP मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पांचोड़ी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जगह का मुआयना किया. मामला गंभीर होने से नागौर के ASP आशाराम भी वहां आए. उन्होंने बताया कि तकनीकी टीमों को बुलाया गया है. उनके आने के बाद ही सीसीटीवी फुटेज की जांच हो सकेगी. इससे पता चलेगा कि कितने चोर थे और वे किस गाड़ी से आए थे.

सुरक्षा में चूक: गार्ड रात को घर चला गया

एटीएम की सुरक्षा के लिए दिन में गार्ड तैनात रहता है. लेकिन रात 11 बजे वह शटर बंद कर ताला लगाकर घर चला जाता है. इसी कमजोरी का फायदा चोरों ने उठाया. अब पुलिस पूरे इलाके में तलाशी ले रही है और आसपास के कैमरों से सुराग जुटा रही है. गांववासी डरे हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि रात में भी सुरक्षा बढ़ाई जाए. 

यह भी पढ़ें- राजस्थान: एक साथ 60 से अधिक भेड़ों की मौत पर हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com