राजस्थान पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल ने यूपी में जीता मेडल, तीरंदाज़ी चैम्पियनशिप में लगाया निशाना 

प्रियंका मीणा ने 3 अंतरराष्ट्रीय सलेक्शन ट्रायल्स में भी भाग लिया, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ, फिर भी लगातार प्रयास कर रही हैं. उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक दिलाने का है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Priyanka Meena Won Bronze Medal: 13वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 9 दिसंबर से 13 दिसंबर 24 तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित ITBP कैम्पस में चल रही प्रतियोगिता में दौसा की बेटी प्रियंका मीणा ने 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और राजस्थान पुलिस का मान बढ़ाया है.

प्रियंका मीणा राजस्थान पुलिस में जयपुर कमिश्नरेट में हेड कांस्टेबल के पद तैनात हैं. 

पिछले दिनों प्रियंका ने गत बैंगलूरू में आयोजित हो हुई 12वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था. इससे पहले साल 2021, 2022 और 2023 में भी प्रियंका राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक दिलाती रही हैं. भारत का सबसे बड़ा खेल आयोजन राष्ट्रीय खेलों में भी प्रियंका ने स्वर्ण पदक जीता है.

जीत चुकी हैं कई पदक 

उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में 02 स्वर्ण पदक,राष्ट्रीय पुलिस खेलों में 01 स्वर्ण पदक और 01 रजत पदक सीनीयर स्टेट चैंपियंनशिप में जीता है. प्रियंका राजस्थान पुलिस में सेवा देते हुए अपने पुलिस विभाग और अपने राज्य का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं. प्रियंका मीणा दौसा जिले के कंचनपुरा गांव की रहने वाली है. 

प्रियंका ने 3 अंतरराष्ट्रीय सलेक्शन ट्रायल्स में भी भाग लिया, लेकिन चयन नहीं हुआ, फिर भी लगातार प्रयास कर रही हैं. उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक दिलाने का है. प्रियंका को  विधायक राजेन्द्र प्रधान ने बधाई दी है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें - कोटा पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया? DSP समेत 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज