विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

Rajasthan Diwas 2026:14 से 19 मार्च तक मनेगा उत्सव, बेणेश्वर धाम से लेकर बीकानेर हाउस तक तैयारी तेज; देखें 6 दिनों का पूरा शेड्यूल

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले साल से राजस्थान दिवस को तय तारीख के हिसाब से मनाने की शुरुआत की गई थी, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन पड़ता है. इसे लेकर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है.

Rajasthan Diwas 2026:14 से 19 मार्च तक मनेगा उत्सव, बेणेश्वर धाम से लेकर बीकानेर हाउस तक तैयारी तेज; देखें 6 दिनों का पूरा शेड्यूल
rajasthan diwas 2026
NDTV

Rajasthan Diwas 2026 Schedule: राजस्थान का स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाया जा रहा है. भजनलाल सरकार ने इसकी तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं. इस दौरान14 से 19 मार्च तक पूरे राज्य में कई तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसका मुख्य समारोह जालोर में होगा.  बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले साल से राजस्थान दिवस को तय तारीख के हिसाब से मनाने की शुरुआत की गई थी, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन पड़ता है.

14 मार्च को स्वच्छता सप्ताह से होगी शुरुआत

राजस्थान दिवस में पर सरकार एक सप्ताह तक कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगी. जिसकी शुरूआत 14 मार्च से स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी.  जो 19 मार्च तक चलेगा. स्वच्छता सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इस दौरान जयपुर में अन्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. 

15 मार्च को विकसित राजस्थान रन और डिजिटल क्विज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में 'विकसित राजस्थान रन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसी दिन 'राजस्थान को जानें' डिजिटल क्विज और बीकानेर हाउस (दिल्ली) में पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा. इसके साथ ही प्रदेश के विश्वविद्यालयों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी.

16 मार्च को सीएम करेंगे जनजातीय गौरव का सम्मान

इसके बाद 16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा. जिसमें विकास कार्यों के शिलान्यास, जनजातीय कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

17 मार्च को रोजगार के सृजित करेंगे अवसर

डूंगरपुर के बाद 17 मार्च को जयपुर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस मनाया जाएगा. इस दिन राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सभी जिलों में राजस्थान को जानें क्विज आयोजित की जाएगी. साथ ही उसी शाम उद्यमियों के साथ संवाद कर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा.

18 मार्च को किसान-पशुपालक समृद्धि और महाआरती

18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान किसानों और पशुपालकों के साथ संवाद के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. इसी शाम प्रदेशभर के राजकीय मंदिरों में महाआरती का आयोजन जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा शामिल होंगे.

19 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे जनता से सीधे संवाद

वही सप्ताह के आखिर दिन यानी राजस्थान दिवस वाले दिन (19 मार्च ) जालोर में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद करेंगे और डीबीटी  के माध्यम से लाभ हस्तांतरित करेंगे. इसके बाद उत्सव का समापन जयपुर में आयोजित होने वाली एक भव्य राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Assembly: खत्म हुआ बजट सत्र, 24 दिन में 184 घंटे चली चर्चा, 'दो संतान' नियम खत्म करने समेत 10 बड़े बिल पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com