Rajasthan Election 2023: असम राज्यपाल की उदयपुर की एंट्री पर रोक लगाने के लिए आयोग पहुंचे गौरव बल्लभ, जानिए क्या है माजरा?

चुनाव प्रभारी को लिखे पत्र में गौरव वल्लभ ने कहा, गुलाबचंद कटारिया बीजेपी प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में संवैधानिक पद पर होते हुए भी मीटिंग कर रहे हैं. उनका तर्क दिया है कि यह आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
गौरव वल्लभ- फाइल फोटो

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की जुबानी जंग जारी है. इसी बीच उदयपुर शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के उदयपुर एंट्री पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा. 

चुनाव प्रभारी को लिखे पत्र में गौरव वल्लभ ने कहा, गुलाबचंद कटारिया बीजेपी प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में संवैधानिक पद पर होते हुए भी मीटिंग कर रहे हैं. गौरव वल्लभ ने तर्क दिया कि सवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर राजनीति नहीं कर सकते, यह आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है.

Advertisement

गौरतलब है राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं. उदयपुर निवासी कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी हैं. बता दें, राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को मतदान होने हैं और 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे. 

ये भी पढ़ें-राज्यपाल के फोन से हरकत में आए DGP! 4 साल की बच्ची का रेप करने वाले SI को किया बर्खास्त

यह भी पढ़ें- राज्यपाल के फोन से हरकत में आए DGP! 4 साल की बच्ची का रेप करने वाले SI को किया बर्खास्त


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.