Rajasthan Election 2023: राजाखेड़ा से बीजेपी के निशान पर चुनाव लड़ेंगी नीरजा, निर्दलीय किया था नामांकन

बीजेपी ने पांचवी सूची जारी कर राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा की पुत्रवधू नीरजा शर्मा को टिकट देकर भरोसा जताया है. इनका मुकाबला पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के पुत्र रोहित बोहरा से होगा.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
फाइल फोटो

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं, राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर जनता को अब ज्यादा इंतजार नहीं करवाना चाहती. भारतीय जनता पार्टी ने पांचवी सूची जारी कर  राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा की पुत्रवधू नीरजा शर्मा को टिकट देकर भरोसा जताया है. 

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मालूम हो, शनिवार को नीरजा ने भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था और रविवार को भाजपा की पांचवी सूची में नाम आने से उनके समर्थक एक एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. नीरजा के निवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनको बधाइयां दी.

Advertisement

पुराना है राजनीतिक वजूद 

नीरजा भाजपा की कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा की पुत्रवधू हैं. नीरजा के ससुर बनवारी शर्मा धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2018 का चुनाव नीरजा के पति अशोक शर्मा ने लड़ा था. हालांकि तब अशोक शर्मा को रोहित बोहरा के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था. पति अशोक शर्मा के निधन होने के बाद नीरजा खुद मैदान में कूद पड़ी हैं. 

चुनाव में होगा कड़ा मुकाबला

उधर, कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित किए गए रोहित बोहरा पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के पुत्र हैं. प्रद्युम्न सिंह राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2018 में इनके पुत्र रोहित बोहरा विधायक चुने गए थे. राजाखेड़ा विधानसभा चुनाव में दोनों परिवारों के मध्य दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. हालांकि यहां से अभी तक बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर बोले, राजस्थान में अबकी बार बीजेपी सरकार, कांग्रेस को बताया लूट-झूठ और टूट की सरकार


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.