Rajasthan Elections 2023: जेपी नड्डा बोले, कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को एक ही चीज दी है और वो है 'डर'

महवा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का साफा और फूलमाला पहनकर स्वागत किया । इस दौरान जेपी नड्डा को भाजपा की ओर से गदा व मां केला देवी की तस्वीर भेंट की

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
दौसा:

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में गुरूवार के दिन स्टार प्रचारकों का धुआंधार जमावड़ा रहा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दौसा जिले के महवा में हिंडौन रोड पर भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. नड्डा ने मेहंदीपुर बालाजी, कैला देवी और गिरिराज महाराज को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की और सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस सरकार ने लोगों को केवल एक चीज दी है और वह है लोगों के मन में डर, आज राजस्थान में कई जगह सर तन से जुदा के नारे लगते हैं और मंदिरों पर बुलडोजर चलता है. कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए राजस्थान सरकार तुष्टिकरण में लिप्त है.

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की गहलोत सरकार के दौरान हुए घोटाले की चर्चा की और कहा कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, आम आदमी के हक पर डाका और वंशवाद है. उन्होंने कहा, राजस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना ही हमारा संकल्प है. जिसे हम 2023 में मिटाकर ही दम लेंगे. 

Advertisement

भाजपा की सरकार करेगी भ्रष्टाचार को खत्म 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की चुनावी सभा का आगाज महवा की धरती से हुआ है जिसे देखकर मैं पूरी तरीके से आश्वत हूं कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनेगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी.

जनसभा को सम्बोधित करते बीजेपी अध्यक्ष नड्डा

कांग्रेस ने सेवा के नाम पर मेवा खाई

कांग्रेस ने देश की सेवा के नाम पर मेवा खाने का काम किया है. जबकि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ विकास की राजनीति करना है. उन्होंने कहा, हम लोगों के हितों की चिंता करते हैं, जबकि कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया है. पेपर लीक जैसे बड़े मामले कांग्रेस की सरकार में हुए हैं. 

कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार चरम पर 

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की मांग करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर है कि सोने की ईंट और 2 करोड रुपए की नकदी मिलना कांग्रेस के लिए शॉक वाली बात नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऋण माफ को लेकर 19,000 किसानों के साथ अन्याय किया है. जबकि मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और जल्द ही देश विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा.

आज कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार और आपके हकों पर डाका. यह सीएम गहलोत के अकेले की बात नहीं है, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की नस्ल ही ऐसी है.

जे पी नड्डा

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

महवा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने जनता से कहा कि बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र मीणा को जिताकर भेजिए और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाइए और फिर देखिए कि राजस्थान के भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-EXPLAINER: इस शहर के पास है राजस्थान की सत्ता की चाबी, इन 8 सीटों से समझें पूरा गणित


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.