निकाय चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, वोटर लिस्ट से 3 लाख नाम कटे; जयपुर में 150 वार्डों का गणित बदला

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी निकाय चुनावों हेतु अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है. जयपुर सहित 195 निकायों में मतदाताओं की संख्या में बड़े बदलाव हुए हैं. शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद प्रदेश में कुल वोटर्स की संख्या अब 1.10 करोड़ रह गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी निकाय चुनावों हेतु अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है.

Rajasthan News: राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है. नई सूची के अनुसार यदि अभी चुनाव होते हैं, तो जयपुर शहर में निकाय की सरकार चुनने के लिए कुल 24 लाख 18 हजार 272 मतदाता मतदान करेंगे. 

इस नई सूची ने साफ कर दिया है कि इस बार प्रदेश की शहरी सरकारों को चुनने के लिए जनता कितनी तैयार है. योग की ओर से जारी मतदाता सूची में 12 लाख 56 हजार 325 पुरुष और 11 लाख 61 हजार 856 महिलाएं और 91 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड है. 

Advertisement

जयपुर में पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में निकाय सरकार चुनने के लिए कुल 24,18,272 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं. लैंगिक आधार पर देखें तो इस सूची में 12,56,325 पुरुष और 11,61,856 महिला मतदाता शामिल हैं. इनके साथ ही 91 ट्रांसजेंडर मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे.

कहीं सन्नाटा तो कहीं मतदाताओं का भारी जमावड़ा

वार्डवार विश्लेषण करें तो मतदाताओं की संख्या में भारी अंतर देखने को मिला है. जयपुर के वार्ड संख्या 26 में सबसे अधिक 30,103 मतदाता हैं, जो इसे सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र बनाता है. इसके विपरीत वार्ड संख्या 93 में सबसे कम केवल 4,810 वोटर्स हैं. सूची के अनुसार 29 वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं का आंकड़ा 20 हजार के पार है और 8 वार्डों (30, 31, 93, 102, 121, 131, 144 और 150) में यह संख्या 10 हजार से भी कम है.

प्रदेश स्तर पर वोटर्स की संख्या में 3% की गिरावट

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रदेश की 195 नगरीय निकायों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार प्रदेश भर में कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 3% की कमी आई है. 20 फरवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 1.13 करोड़ से अधिक थी जो अब घटकर 1,10,07,876 रह गई है. अंतिम संशोधन के दौरान जहां 2.27 लाख नए नाम जुड़े वहीं करीब 5.49 लाख नाम हटाए गए हैं. यानी लिस्ट से कुल 3,22,037 नाम कम हुए है.

यह भी पढ़ें- जयपुर में ‘गुलेल गैंग' का पर्दाफाश, एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को दिया अंजाम, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

Advertisement