जोधपुर में गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

जोधपुर में बोरानाडा से सालावास जाने वाली रोड के किनारे गैस पाइपलाइन में लीकेज शुरू हो गया. जिससे उसमें आग लग गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जोधपुर में गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी आग

Jodhpur Gas Leakage: राजस्थान के जोधपुर में रविवार की शाम को घरेलू गैस पाइपलाइन (PNG Pipeline) में लीकेज के बाद भीषण आग लग गई है. जैसे ही गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना आसपास के इलाकों के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम पहुंची. उधर गैस लीकेज के बाद आग लगने की जानकारी मिलने पर गैस एजेंसी के इंजीनियर भी पहुंचे.

पाइपाइन में बंद की गई गैस सप्लाई

जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में बोरानाडा से सालावास जाने वाली रोड के किनारे गैस पाइपलाइन में अचानक से लीकेज शुरू हो गया. जिससे उसमें आग लग गई. तुरंत बासनी और शास्त्री नगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. पाइप लाइन में पीछे से गैस सप्लाई बंद करने के साथ ही अब इंजीनियर पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं.

Advertisement

आग से हो सकता था बड़ा हादसा

गैस पाइपलाइन में लगी आग बुझने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. अगर समय रहते आग पर काबू न मिलता तो बड़ा हादसा हो सकता था. एजेंसी और पुलिस मिलकर इस बात की जांच करेगी कि पाइपलाइन में लीकेज कैसे हो गया. क्या किसी की शरारत है या पाइप में कोई तकनीकी कारण से लीकेज हो गया. फिलहाल पाइपलाइन में लीकेज को सही करने में टीम जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-

जयपुर में गैस पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप, ACP ऑफिस के सामने मची अफरा-तफरी

Rajasthan: खाना बना रही थी महिला, गैस सिलेंडर में लग गई आग और हुआ धमाका...हाल ही में लिया था कनेक्शन

जयपुर में 5 मंजिला इमारत गिराने का वीडियो-