Rajasthan Heat Wave Update: राजस्थान में तापमान अपने रौद्र रूप में आने लगा है. अप्रैल का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन तापमान अभी से कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप शुक्रवार (24 अप्रैल) को भी जारी रहा और बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में बाड़मेर में अभी सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है. हालांकि ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है. जबकि तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
इन जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार गंगानगर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, जैसलमेर व चुरू में 43.6 डिग्री, बीकानेर में 43.5 डिग्री, पिलानी में 43.4 डिग्री व जोधपुर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है.
2-3 दिन चलेगी पश्चिम और उत्तर-पूर्व में लू
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने तथा आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है.
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
कुछ स्थानों पर मिलेगा हल्की राहत
इसी तरह आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना भी है.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में आसान होगी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया, नहीं होगा अनिवर्य निरीक्षण... सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन