विज्ञापन

Rajasthan Weather: तपने लगा राजस्थान, 2 से 4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियसत तक चढ़ा पारा; IMD का अलर्ट 

Weather Alert: बारिश के बाद राजस्‍थान का मौसम गर्म होने लगा. जयपुर सह‍ित पूरे राजस्‍थान में आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ जाएगी. 

Rajasthan Weather:  तपने लगा राजस्थान, 2 से 4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियसत तक चढ़ा पारा; IMD का अलर्ट 
राजस्थान का तापमान बढ़ने लगा है.

Weather Alert: राजस्थान में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के मध्य दर्ज किए गए हैं. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया है. राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. आगामी 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. कोटा और बाड़मेर का अध‍िकतम तापमान 39 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार पहुंच गया है. 

जयपुर में बढ़ा तापमान 

जयपुर में मंगलवार को अध‍िकतम तापमान 36.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 24.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ. तेज धूप होने से मौसम गर्म हो गया है. आज भी तेज धूप रहेगी, ज‍िससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जयपुर और उसके आसपास ज‍िलों में आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी. मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है. 

Daily Report (1) by upendrasingh.9876

अधिकतम और न्यूनतम तापमान 

अजमेर का अध‍िकतम तापमान 35.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 22.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ. भीलवाड़ा का अध‍िकतम तापमान 36.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, वनस्‍थली 36.5 और न्‍यूनतम तापमान 20.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अलवर का अध‍िकतम तापमान 35.5 और न्‍यूनतम तापमान 20.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जयपुर का अध‍िकतम तापमान  36.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 24.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ. 

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत के इंतजारशास्त्र के 20 चैप्टर पूरे, भाजपा बोली- राजस्थान कांग्रेस में कौन 'बड़ा' की होड़

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close