विज्ञापन

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: जैसलमेर में पारा 46.4 डिग्री, सीकर में आंधी की तबाही! कई इलाकों में बिजली गुल

राजस्थान में एक तरफ 46.4 डिग्री तापमान के साथ लू का कहर जारी है. वहीं, सीकर में रातभर चली आंधी और तेज हवाओं से बिजली के खंभे गिर गए.

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: जैसलमेर में पारा 46.4 डिग्री, सीकर में आंधी की तबाही! कई इलाकों में बिजली गुल
सीकर के कई इलाकों में रातभर कई घंटों तक बिजली गुल रही.

राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा प्रहार देखने को मिल रहा है. एक तरफ भीषण लू ने लोगों को झुलसा दिया है, वहीं दूसरी तरफ अचानक आए मौसम बदलाव ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं.  सोमवार (28 अप्रैल) को जैसलमेर में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में रिकॉर्ड है. इसके अलावा, बाड़मेर में 46, कोटा और वनस्थली में 45.7 डिग्री तापमान रहा. जबकि बीकानेर, चूरू और पिलानी जैसे शहरों में भी पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना जताई है.  

सीकर में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी

भीषण गर्मी के बीच सीकर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली. देर रात तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो पूरी रात रुक-रुक कर चलता रहा. तेज अंधड़ का असर इतना ज्यादा था कि कई जगह बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही. 

रींगस बाजार में बिजली का पोल गिरा

रींगस बाजार में एक दुकान की दूसरी मंजिल पर लगा लोहे का बोर्ड उखड़कर बिजली के पोल पर जा गिरा. इससे तारों में तेज स्पार्किंग हुई और तार सड़क पर गिर पड़े. गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. तेज हवाओं के कारण टीनशेड, छप्पर और साइन बोर्ड भी उड़ गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में आधी रात पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, रेंगते पहुंचे कमांडो; 90 करोड़ की MD ड्रग्स पकड़ी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close